फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Nagar Kirtan Festival of Lights to celebrate the grand extracted

प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाला भव्य नगर कीर्तन

Tue, 10 Jan 2017 11:09 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 10 Jan 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
Nagar Kirtan Festival of Lights to celebrate the grand extracted
प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाला भव्य नगर कीर्तन
 गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार को शहर में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। छेवीं पातशाही गुरुद्वारे से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते गुरुद्वारा पहुंचकर कीर्तन समाप्त हो गया। इस दौरान गतका पार्टी ने हैरतअंगेज कारनामे दिखाए। दशम गुरु के प्रकाशोत्सव के मौके पर निकले गए नगर कीर्तन के लिए शहर के साथ नानकमत्ता सहित कई स्थानों से सिख संगत छेवीं पातशाही गुरुद्वारे पहुंची थी। नगर कीर्तन के लिए गुरु महाराज की पालकी को फूल मालाओं से सजाया गया था। मार्ग पर सेवादल के लोग साफ सफाई करते चल रहे थे। सबसे आगे पंच प्यारे पताका लेकर चल रहे थे। इसके बाद फूलों से सजी गुरू महाराज की सवारी और उसके पीछे महिला संगत कीर्तन करते चल रहीं थीं। महिला संगत के पीछे विभिन्न स्कूलों के बच्चे एवं आसपास क्षेत्रों से आई संगत चल रही थीं। नगर कीर्तन के आगे गतका पार्टी के सदस्य करतब दिखाते चल रहे थे। इसमें बर्फ की एक सिल्ली पर लेटकर दूसरी को पीट पर रखकर हथौड़े से तोड़ने एवं हाथ पर ईंट रखकर हथौड़े से तोड़ने सहित कई कारनामे दिखाकर लोगों को हैरान कर दिया। छेवी पातशाही गुरुद्वारे से शुरू होकर नगर कीर्तन बरेली गेट, लकड़ी मंडी, नौगवां चौराहा, डिग्री कॉलेज चौराहा, छतरी चौराहा, स्टेशन रोड़, गैस चौराहा, चावला चौराहा, ड्रमंड गंज जेपी रोड होते होने के बाद लौटकर छेवीं पातशाही गुरुद्वारे पहुंचा। रास्ते में कई जगह चाय, हलुवा चना आदि का लंगर लोगों ने वितरित किया। रास्ते में लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

गोमती गुरुद्वारे से कल व पूरनपुर में नगर कीर्तन 15 को
पूरनपुर। गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व को लेकर नगर में 15 जनवरी और गोमती गुरुद्वारा में बृहस्पतिवार 12 जनवरी को नगर कीर्तन निकाला जाएगा। गोमती गुरुद्वारे से निकलने वाला नगर कीर्तन आसाम हाईवे होते हुए आसाम चौराहा के निकट स्थित गुरुद्वारा पहुंचेगा। जबकि कस्बे में 15 जनवरी को निकलने वाले नगर कीर्तन के लिए ब्लाक रोड एवं गुरुद्वारा सिंह सभा में सजावट शुरू हो गई है। गुरुद्वारे के प्रधान बलजीत सिंह खैरा ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम के लिए 14 जनवरी को अखंड पाठ रखा जाएगा। 15 जनवरी को नगर कीर्तन निकाला जाएगा। 16 जनवरी को भव्य दीवान सजेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed