{"_id":"63e0052c5eff32375841db4b","slug":"na-pilibhit-news-c-4-1-54216-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: न्यूरिया में कूड़े से तैयार की जाएगी कंपोस्ट खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: न्यूरिया में कूड़े से तैयार की जाएगी कंपोस्ट खाद
विज्ञापन
न्यूरिया में बना एमआरएफ सेंटर। संवाद
- न्यूरिया में एमआरएफ सेंटर का भवन तैयार
- 16.73 लाख रुपये से खरीदी जाएंगी मशीनें
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूरिया। नगर पंचायत न्यूरिया में टनकपुर हाईवे पर ईदगाह मैदान के पास सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर का भवन बनकर तैयार हो चुका है। अब यहां पर सिर्फ मशीनों के आने का इंतजार है, जो कूड़ा निस्तारण में सहायक होंगी।
नगर पंचायत एमआरएफ सेंटर में आने वाले कूड़े से कंपोस्ट खाद भी तैयार होगी। सेंटर पर गीले और सूखे कचरे को मशीनों के माध्यम से अलग किया जाएगा। इसके अलावा पॉलीथिन, कागज, लोहा समेत अन्य सामान को अलग कर उसे रीसाइकिलिंग के लिए एकत्र किया जाएगा। वहीं प्लास्टिक कचरे का निस्तारण कर उसको दोबारा उपयोग के लायक बनाया जाएगा। ईओ और निवर्तमान चेयरमैन की सक्रियता के बाद जमीन तलाशने के बाद उक्त सेंटर का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। अब जल्द ही मशीनों के आने के बाद कार्य शुरू हो जाएगा।
दो दिन पूर्व नगर पंचायत ईओ अजीत कुमार बागी ने एमआरएफ सेंटर पहुंचकर किया निरीक्षण किया था। उन्होंने बताया था कि एमआरएफ सेंटर के भवन निर्माण में 33 लाख 67 हजार रुपये की लागत आई है, जबकि मशीनों के लिए 16 लाख 73 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। उक्त सेंटर पर जल्द ही मशीन लगवाकर कार्य शुरू करा दिया जाएगा। एमआरएफ सेंटर शुरू होने के बाद कस्बे में सफाई व्यवस्था में भी सुधार देखने को मिलेगा।