{"_id":"58bc0e674f1c1b6001e7e749","slug":"my-brother-drove-a-tractor-to-go-into-the-jaws-of-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई को मौत के मुंह में जाते देख दौड़ाया ट्रैक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई को मौत के मुंह में जाते देख दौड़ाया ट्रैक्टर
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sun, 05 Mar 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
भाई को मौत के मुंह में जाते देख दौड़ाया ट्रैक्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रह्मस्वरूप रविवार सुबह अपने बड़े भाई के साथ घर से निकले थे लेकिन उसे क्या पता था कि वह हमेशा के लिए बिछड़ने जा रहा है। ब्रह्मस्वरूप पर हमला होते देख जसवंत ट्रैक्टर लेकर उसके पीछे दौड़ा। इस पर बाघ ब्रह्मस्वरूप को छोड़ गया चला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। रविवार को छोटेलाल के दोनों बेटे जसवंत और ब्रह्मस्वरूप ट्रैक्टर लेकर खेत पर पहुंचे। दोनों ने इंजन स्टार्ट किया लेकिन बोरिंग ने पानी नहीं उठाया। बोरिंग की एअर निकालने को ब्रह्मस्वरूप पास खड़े गन्ने के दूसरी ओर स्थित तालाब से पानी लेने चला गया। एक बार पानी लाकर बोरिंग में डालने के बाद दोबारा पानी लेकर आ रहा था तभी बाघ ने उस पर हमला कर दिया। हमले के समय उसका बड़ा भाई जसवंत करीब 50 मीटर दूर इंजन और ट्रैक्टर के पास खड़ा था। ब्रह्मस्वरूप पर बाघ का हमला होने पर जसवंत एक पल तो घबराया लेकिन भाई को मौत के मुंह से बचाने के लिए वह पास खड़ा टैक्टर लेकर उसके पीछे भागा लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। उसकी आंखों के सामने ही बाघ ने उसके भाई को मारडाला।
विज्ञापन