फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Muzaffarnagar head constable dies of heart attack

दिल का दौरा पड़ने से मुजफ्फरनगर के हेड कांस्टेबल की मौत

Mon, 07 Feb 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar head constable dies of heart attack
पीलीभीत। पुलिस लाइन मेें तैनात हेड कांस्टेबल 39 वर्षीय मुकेश कुमार जिले में 2012 से तैनात है। रविवार तड़के तीन बजे सिपाही के सीने में दर्द हुआ। जिस पर अस्पताल ले जाया गया। जहां मृत घोषित कर दिया। पुलिस लाइन में शव को सलामी देने के बाद पुलिस वाहन से गांव भेज दिया गया।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के थाना फुगाना के ग्राम सराय निवासी 39 वर्षीय मुकेश कुमार 2005 में पुलिस में भर्ती हुए थे। इसके बाद 2012 में उनका तबादला जिले में हुआ। कई थानों में तैनाती के बाद पुलिस लाइन की बड़ी पेशी में तैनाती हुई थी। उनके साथ उनकी पत्नी पूनम, पुत्र 12 वर्षीय आयुष, 10 वर्षीय पुत्र आदित्य उनके साथ में रहते थे। मुकेश कुमार के बड़े भाई नरेश कुमार मेरठ के एडीजी कार्यालय में एसआई के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि रविवार तड़के करीब तीन बजे मुकेश की पत्नी का फोन आया। कहा कि कपिल कुमार को सीने में दर्द हो रहा है। दो निजी अस्पतालों लेकर गए, मगर मना कर दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस लाइन स्थित शहीद पार्क में पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी गई। एसपी दिनेश कुमार पी, एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ सुनील दत्त, अन्य अफसर और पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed