फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   murdor by gun shot

मुखबिरी के शक में गोली मारकर की गई थी दिन्ना की हत्या, जंगल में मिली लाश

Sat, 26 Feb 2022 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 02:26 AM IST
विज्ञापन
murdor by gun shot
मृतक दिन्ना का फाइल फोटो। - फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। शेरकलां निवासी दिन्ना खां (28) मंगलवार से लापता था। गांव के ही युवकों ने मुखबिरी के शक में गोली मारकर उसकी हत्या की है। हरीपुर के जंगल में शुक्रवार को शाम लाश मिली है। दिन्ना के अपरहण में नामजद दो आरोपियों रेहान और आरिफ को गिरफ्तार कर लिया गया है। लाश उनकी ही निशानदेही पर जंगल से मिली है। दो नामजद आरोपी भागे हुए हैं।
विज्ञापन

दिन्ना खां मंगलवार अपराह्न करीब तीन बजे लापता हो गया था। बुधवार को दिन्ना के घर न लौटने पर नवी हुसैन की ओर से पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंचे दिन्ना के भाई सरकार हुसैन ने अपने ही गांव के निवासी फरहान, फरमान, रेहान, आरिफ खां के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर जब पुलिस ने पूछताछ की। तब आरोपियों ने उसकी हत्या का खुलासा किया। एक नामजद आरोपी को साथ लेकर पुलिस ने बृहस्पतिवार हरीपुर जंगल में दिन्ना की लाश की तलाश की। लाश न मिलने पर शुक्रवार को पुलिस ने दूसरे नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर जंगल पहुंची। शुक्रवार शाम को दिन्ना की लाश हरीपुर जंगल में एक पेड़ से बाइक की चेन से बंधी मिली। शव के पास खून से सना चाकू भी पुलिस को मिला। पुलिस ने बताया कि कमर और पेट में गोली मारी गई है। हाथ की नस भी काटी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

साइड स्टोरी----
आरोपियों ने पहले दोस्ती की फिर जान ले ली
पुलिस ने किया खुलासा
पूरनपुर। मुखबरी से परेशान होकर दिन्ना की हत्या की योजना बनाकर उसे मौत के घाट उतारा गया। पांच दिन पहले दोस्ती कर तस्करी के जंगल से निकलने वाले पशुओं को छीनने की जानकारी देकर दिन्ना को जंगल में ले जाया गया था। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद इसका खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि नामजद आरोपी आरिफ जंगल से लकड़ी चोरी कर बिक्री करता है। दिन्ना ने पांच बार मुखबिरी कर उसे पकड़वा दिया था। तब आरिफ को जेल जाना पड़ा। पखवाड़ा भर पहले भी आरिफ साइकिल पर जंगल से काटकर लकड़ी ला रहा था। तब भी दिन्ना ने सूचना वन विभाग के अफसरों को दी थी। वनकर्मियों ने आरिफ को दौड़ा दिया था। उसकी साइकिल और काटकर लाई गई लकड़ी छूट गई थी। आरिफ ने मुखबिरी से परेशान होकर रेहान और अन्य साथियों के साथ मिल कर दिन्ना की हत्या की योजना बनाई। पांच दिन पहले आरिफ ने दिन्ना से दोस्ती की। कई बार शराब पिलाने के बाद उसने जंगल में तस्करों के जानवर छीनने की योजना बनाई। दिन्ना को आरोपी मंगलवार को जंगल ले गए। रास्ते में शराब पिलाई। जंगल के अंदर एक स्थान पर पहुंचने पर बाइक की चेन टूट गई। तब बाइक को खींचकर ले जाया जाने लगा। इस दौरान आरिफ ने दिन्ना की पीठ पर गोली मार दी। कुछ ही पल में रेहान ने दिन्ना के पेट में गोली मारी। इसके बार बाइक की चेन से उसे पेड़ से बांध दिया और चाकू से एक हाथ की नसें काट डालीं। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि चाकू को मौके से बरामद किया गया है। आरोपयों से तमंचा की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed