{"_id":"6286a004951d1f7e8d6e7f40","slug":"murder-in-pilibhit-body-of-bullion-trader-found-in-car-suspected-of-murder-after-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder In Pilibhit : कार में मिला सराफा व्यापारी का शव, लूट के बाद हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder In Pilibhit : कार में मिला सराफा व्यापारी का शव, लूट के बाद हत्या की आशंका
Fri, 20 May 2022 01:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 20 May 2022 01:22 AM IST
विज्ञापन
घटना के बारे में जानकारी लेते पीलीभीत के एसपी दिनेश कुमार पी
- फोटो : अमर उजाला
अपने घर से तगादा करने के लिए निकले सराफा व्यापारी पवन गोयल (45) की गुरुवार देर रात सड़क के किनारे खड़ी अपनी ही कार में लाश मिली। व्यापारी के भाई ने लूट के बाद हत्या का अंदेशा व्यक्त किया है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में मोहल्ला चूना वाली गली निवासी पवन गोयल गुरुवार को अपनी कार से गांव कुंवरपुर तगादे पर गए थे। जब नहीं लौटे तो परिजन चिंता में पड़ गए। भाई उनकी तलाश में निकले क्योंकि पवन गोयल का मोबाइल फोन भी रेस्पांस नहीं कर रहा था। सगे भाई अरुण गोयल ने बताया कि जब वह तलाश में निकले तो रास्ते में पीलीभीत के निकट टनकपुर हाईवे पर गत्ता फैक्टरी के पास पवन गोयल अपनी ही कार में मृत अवस्था में मिले।
विज्ञापन
उनके सिर पर गोली लगी थी। अंगूठी, ब्रेसलेट, सोने की चेन गायब थी। इससे लगता कि किसी ने उनकी हत्या की है। लाइसेंसी पिस्टल गाड़ी में ही पड़ा था। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी का कहना है कि घटना के खुलासे के लिए टीम गठित की गई है। एसओजी को भी लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद घटना को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
जैसे ही सूचना मिली दौड़ पड़े व्यापारी
जैसे ही व्यापारी की लाश उनकी गाड़ी में पड़े होने की सूचना मिली तो तत्काल व्यापारी वर्ग के लोग घटना की ओर दौड़ पड़े। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को घटना की सूचना दी तभी कोतवाली की पुलिस और क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना स्थल पर पहुंचे परिजन से उनके बारे में जानकारी ली।
पुलिस हर पहलू पर कर रही जांच
लूट के बाद हत्या की गई है या फिर आत्महत्या का मामला है। इस सवाल पर पुलिस की जांच चल रही है। एसपी का कहना था कि जिस कार में लाश मिली है, वह कार बंद थी। जब कार खोली गई तब व्यापारी की लाश मिली। पिस्टल कार में ही पड़ी थी। घटना को लेकर स्थिति पूरी तरह से कोई बात साफ नहीं कही जा सकती है। इस संबंध में परिवार के सदस्य जो तहरीर देंगे। उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
तीन डॉक्टरों का पैनल करेगा जांच
तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया गया है। पुलिस की टीमें घटनाक्रम को लेकर सामने आईं सभी बातों के आधार पर अपनी छानबीन को आगे बढ़ा रही हैं।
डाग स्क्वॉड व फोरेंसिक टीम पहुंची
डाग स्क्वॉड व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। खोजी कुत्ते घटना स्थल से कुछ ही दूर तक गए और लौट आए। इससे स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। पुलिस की फील्ड यूनिट ने कार और घटनास्थल पर नमूने लिए हैं।
व्यापारियों में शोक, अंतिम संस्कार तक बंद रहेगा सराफा बाजार
घटना के बाद व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गई। व्यापारी के प्रति सबने हमदर्दी जाहिर की। सराफा एसोसिएशन के महामंत्री शैली अग्रवाल ने कहा कि अंतिम संस्कार होने तक सराफा बाजार बंद रहेगा।