फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Murder case registered against three, including the husband, over a married woman's death.

Pilibhit News: विवाहिता की मौत में पति समेत तीन पर हत्या की रिपोर्ट

Sat, 03 Oct 2026 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 03 Oct 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Murder case registered against three, including the husband, over a married woman's death.
अदालत के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा, भाई ने लगाया मारपीट कर जान लेने का आरोप
विज्ञापन

अक्तूबर 2025 में घायल अवस्था में सीएचसी पहुंची थी महिला, अगले दिन हुई थी मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। नगर की जायसवाल कॉलोनी निवासी विवाहिता की पिछले वर्ष अक्तूबर में हुई संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने अदालत के आदेश पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। मृतका के भाई ने आरोप लगाया है कि नशे की हालत में पति अक्सर मारपीट करता था। जेठ और जेठानी भी उसका साथ देते थे। संतान न होने के चलते ससुरालीजन मकान व प्लाट पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे।
जहानाबाद के मिश्राइन मोहल्ला निवासी विनोद कुमार की तहरीर के मुताबिक उसकी बहन आरती (35) का विवाह करीब नौ वर्ष पहले राजू के साथ हुआ था। आरोप है कि शराब के नशे में राजू आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। इसमें उसके भाई अजय और पत्नी रेखा की भी सहमति रहती थी। पीड़िता के कोई संतान नहीं थी। इसी वजह से जेठ-जेठानी की नजर उसके मकान और प्लाट पर थी।
विज्ञापन

विनोद ने बताया कि आरती ने ससुराल में हो रहे उत्पीड़न की जानकारी परिजनों को दी थी। इसके बाद मायके पक्ष के लोगों ने वहां पहुंचकर ससुरालीजनों को समझाया था। कुछ समय तक स्थिति सामान्य रही, लेकिन बाद में फिर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि तीन अक्तूबर 2025 को पिटाई के बाद आरती की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे घायल अवस्था में सीएचसी लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, उसे वहां ले जाने के बजाय पति सीएचसी से अपनी मर्जी से पत्नी को ले जाने की जानकारी रजिस्टर में दर्ज कराकर चला गया। अगले दिन आरती की मौत हो गई।
मौत की सूचना पर पुलिस उसके घर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की थी। उस समय परिवार की ओर से किसी तरह की कार्रवाई से इन्कार कर दिया गया था। इसके चलते शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया।

अब मामले में अदालत के आदेश पर विनोद की तहरीर के आधार पर पति राजू, जेठानी रेखा और जेठ अजय के विरुद्ध हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ विधि भूषण मौर्य ने बताया कि प्रकरण में केस दर्ज हो गया है। मामले की विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई के निर्देश पुलिस को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed