फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Municipality Building work stopped

विधायक की शिकायत पर भवन निर्माण का कार्य रोका

Wed, 28 Oct 2015 11:42 PM IST
बीसलपुर/पीलीभीत।
बीसलपुर/पीलीभीत। Updated Wed, 28 Oct 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
Municipality Building work stopped
नगर पालिका परिषद के जेई ने पालिका भवन बनवाने के लिए एसआरएम इंटर कॉलेज
विज्ञापन
परिसर में लगे पांच पेड़ कटवाकर नींव खुदवा दी। इस बात की जानकारी जब भाजपा विधायक को लगी तो उन्होंने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की। अधिकारियों ने निर्माण कार्य रुकवा दिया है।

पालिका प्रशासन के निर्देश पर पालिका के जेई जितेंद्र गंगवार ने मंगलवार को पालिका द्वारा संचालित एसआरएम इंटर कॉलेज के परिसर में खड़े पांच पेड़ कटवा दी और जेसीबी से नींव खुदवा दी। इसकी जानकारी जब भाजपा विधायक रामसरन वर्मा को लगी तो वह मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया।

 उन्होंने डीआईओएस जेके वर्मा, एसडीएम बीपी सिंह, एडीएम अजयकांत सैनी, डीएम मासूम अली सरवर से सेलफोन पर मामले की शिकायत की।

विधायक ने बताया कि नियमानुसार पालिका प्रशासन कॉलेज की जमीन पर पालिका भवन नहीं बनवा सकता है। कॉलेज परिसर में पालिका भवन बनने से शिक्षण कार्य चौपट होगा। विधायक की शिकायत पर अधिकारियों ने निर्माण कार्य रुकवा दिया है।

एसडीएम ने बताया कि नगर पालिका एसआरएम इंटर कॉलेज की केवल प्रबंध समिति है। पालिका कॉलेज की जमीन पर अपना भवन नहीं बनवा सकती है। उन्होंने बताया कि पालिका प्रशासन यदि कॉलेज परिसर में अपना भवन बनवाए,  तो उसे माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों से अनुमति लेनी होगी।

पालिका प्रशासन अवैध रूप से कॉलेज परिसर में भवन निर्माण करवा रहा था। इसलिए विधायक की शिकायत पर उसे रुकवा दिया गया है।

इधर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर काटे गए पेड़ों को कॉलेज के चौकीदार सुरेश कुमार की सुपुर्दगी में दिए हैं। कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य टीएच खान ने इस मामले में मिली भगत होने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में कॉलेज के चौकीदार सुरेश कुमार के विरुद्ध तहरीर दी है।

प्रभारी प्रधानाचार्य ने बताया कि नगर पालिका के जेई की इस कारगुजारी की लिखित शिकायत गुरुवार को डीएम से करेंगे। नगर पालिका के ईओ सुरेंद्र प्रताप ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों से अनुमति लेने के बाद ही कॉलेज परिसर में भवन निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed