{"_id":"5e25e7e48ebc3e4b593b834f","slug":"mpbarun-pilibhit-news-bly3927964105","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से मारपीट में फंसे सांसद वरुण के कार्यालय प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से मारपीट में फंसे सांसद वरुण के कार्यालय प्रभारी
विज्ञापन
पीलीभीत। सांसद वरुण गांधी के कार्यालय प्रभारी दीपक पांडेय महिला को पीटने के मामले में फंस गए। महिला का आरोप है कि दीपक पांडेय और ग्राम प्रधान ने उसके खेत पर गेेहूं की खड़ी फसल को दिनदहाड़े काटकर रास्ता निकालने की कोशिश की। इसका जब उसने विरोध किया तो हमला कर लहूलुुुहान कर दिया। उसके सिर में गंभीर चोट आई। फिलहाल पुलिस ने मामले में दीपक पांडेय समेत तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
न्यूरिया थाना क्षेत्र के खजुआ दीननगर गांव की रहने वाली मीना देवी पत्नी दीनदयाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति खेती करते हैं। उसका खेत से रास्ता निकालने की कोशिश की जा रही है। इसका वह पहले भी विरोध कर चुकी है। 15 जनवरी को वह घर पर थीं। दोपहर में सांसद कार्यालय के प्रभारी दीपक पांडेय, प्रधान ओमशंकर और उसका बेटा हरप्रसाद उनके खेत पर पहुंच गए। आरोप है कि दबंगई दिखाते हुए खेत पर गेहूं की फसल को काटना शुरू कर दिया। फसल को काफी नुकसान पहुंचा भी दिया गया। इसके बाद खेत से रास्ता निकालने की कोशिश करने लगे। इसकी सूचना मिलने पर वह आनन-फानन में मौके पर पहुंच गईं। देखा कि तीनों आरोपी फसल काटकर जबरन रास्ता निकालने की कोशिश कर रहे थे। आरोपियों को ऐसा करने से रोका तो वह झगड़ा करने पर उतारू हो गए। गाली गलौज करते हुए हमला बोल दिया। खेत पर ही महिला की पिटाई कर दी। पीड़िता के लहूलुहान होने पर आरोपी दोबारा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता ने अस्पताल जाकर अपना इलाज कराया। इसके बाद पुलिस को घटना की तहरीर दी गई। इसके आधार पर पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराकर महिला की ओर से तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
पीड़ित महिला मीना देवी का कहना है कि उनके खेत से फसल काटकर जबरन रास्ता निकाला जा रहा था। इसका विरोध करने पर हमला कर बुरी तरह से पीटा। सिर में काफी चोट आई, कई टांके लगे हैं। थाने में रिपोर्ट तो दर्ज करा दी गई, मगर पुलिस हमारी कोई मदद नहीं कर रही। अभी तक हमलावरों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
सांसद कार्यालय के प्रभारी दीपक पांडेय ने बताया कि कुछ दिन पूर्व खजुआ दीननगर के ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि वहां पर खड़ंजा डालने का एक परिवार विरोध कर रहा है। इस पर अधिकारियों संग मौके पर जरूर गए थे। ठेकेदार को भी बुलाया था। हमारे वापस आने के बाद ठेकेदार पर हमला कर तोड़फोड़ की गई थी। मेरे द्वारा किसी से कोई अभद्रता और मारपीट नहीं की गई है। उन्होंने खुद पर दर्ज हुई रिपोर्ट से भी अनभिज्ञता जताई।
महिला की ओर से की गई शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ न्यूरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज है। घटना 15 जनवरी की है। इसकी जांच कराकर निष्पक्ष कार्रवाई कराई जाएगी। - अभिषेक दीक्षित, एसपी