फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   MP wrote letter to DM for examination center in Sehramau

Pilibhit News: सेहरामऊ में परीक्षा केंद्र के लिए सांसद ने डीएम को लिखा पत्र

Sun, 10 Dec 2023 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
MP wrote letter to DM for examination center in Sehramau
-क्षेत्र में हर साल बनाए जाते थे तीन परीक्षा केंद्र, इस बार एक भी नहीं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। सेहरामऊ क्षेत्र में एक भी परीक्षा केंद्र न होने से क्षेत्र के परीक्षार्थियों को 40 किलोमीटर दूर पूरनपुर में परीक्षा देने के लिए जाना पड़ेगा। सांसद वरुण गांधी ने मामले का संज्ञान लेते हुए डीएम को पत्र लिखा है। कहा कि है कि कम से कम यहां दो परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाए, ताकि बच्चों को परीक्षा देने के लिए भागदौड़ न करनी पड़े।

वर्ष 2024 में बोर्ड परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिले में 75 केंद्र निर्धारित किए हैं। पिछले साल के मुकाबले इस बार 10 परीक्षा केंद्र हटाए गए हैं, जिसमें सेहरामऊ क्षेत्र के तीन परीक्षा केंद्र शामिल हैं। इसमें पंडित जियालाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सपहा, सेवाराम नत्थू लाल इंटर कॉलेज जोगराजपुर व ग्राम विकास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कढ़ैया कनपरा का परीक्षा केंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन

तीनों केंद्रों हटाए जाने से क्षेत्र के 94 गांवों के करीब 500 से अधिक परीक्षार्थी के लिए संकट खड़ा हो गया है। परीक्षा केंद्र हटाए जाने पर अब उन्हें 40 किलोमीटर दूर जाना पड़ेगा। इस दौरान सेहरामऊ और पूरनपुर के बीच दो से तीन किलोमीटर के जंगल से भी गुजरना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मुद्दे को एक सप्ताह पहले अमर उजाला ने भी उठाया था। क्षेत्र के ग्राम प्रधान और अभिभावकों ने इसको लेकर शिकायत भी की। सांसद ने मामले का संज्ञान लेते हुए डीएम को पत्र लिखा है। जिसमें पंडित जियालाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सपहा और सेवाराम नत्थू लाल इंटर कॉलेज जोगराजपुर को परीक्षा केंद्र बनाने के लिए कहा गया है।

डीआईओएस गिरजेश चौधरी ने बताया कि सेहरामऊ क्षेत्र में परीक्षा केंद्र बना दिया जाएगा, ताकि बच्चों को दिक्कत का सामना न करना पड़े। परीक्षा केंद्रों पर आने वाली आपत्तियों का निस्तारण जिला कमेटी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed