{"_id":"572e322c4f1c1bdb125cce86","slug":"mother-s-day-was-celebrated-in-schools-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल कॉलेजों में मनाया गया मदर्स डे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल कॉलेजों में मनाया गया मदर्स डे
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Sat, 07 May 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
मातृ दिवस
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले भर के स्कूल कॉलेजों में शनिवार को मदर्स डे मनाया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। वहीं माताओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
स्प्रिंगडेल कॉलेज में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष आरती महेंद्र, निदेशक सरोज जगोता व प्रिया आनंद ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट स्थान बनाने वाली आशा महाजन, पुष्पा दत्त, रेनू कोहली, रीना अग्रवाल, डॉ. ममता सक्सेना, डॉ. मधु सचान, डॉ. परमजीत कौर, मीना अग्रवाल, ऋतु महाजन, किरन सक्सेना को शाला ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। छात्राओं ने वेलकम मदर्स गीत सुनाकर सभी का मन मोहा। फैशन शो भी हुआ, जिसमें माताओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें मदर ऑफ द डे नमिता सक्सेना, फर्स्ट रनरअप आरती महेंद्र व सेकेंड सपना पटेल रहीं। मनोरंजक गेम्स भी हुए। इस मौके पर तनु गुप्ता, बीनू सेठी, नेहा भसीन, अंजू शर्मा, रेनू, श्रुति गोस्वामी, तरन्नुम हुसैन आदि मौजूद रहीं। मॉम्स प्राइड स्कूल में हुए मातृ दिवस में माताओं ने कार्ड मेकिंग व वाद विवाद प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। स्थान पाने वाली माताओं को प्रधानाचार्य सोनिया गोस्वामी ने सम्मानित किया गया। संचालन निशांत गोस्वामी, इरफान अंसारी व प्रमोद गुप्ता ने किया। ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने कार्ड बनाना सीखा। प्रधानाचार्य पूजा छाबड़ा ने बच्चों को मदर्स डे के महत्व की जानकारी दी और सभी बच्चों से अपनी माताओं को ग्रीटिंग कार्ड देने को प्रेरित किया। प्रबंधक देवेंद्र सिंह छाबड़ा ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
बीसलपुर। मदर्स डे पर मोहल्ला दुर्गा प्रसाद में काव्य गोष्ठी हुई, जिसका शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत सदस्य गायत्री गंगवार ने दीप जलाकर किया। गोष्ठी में थम्मनलाल वर्मा विकल, अनिल शुक्ला अनिल, नरेश चंद्र शर्मा, सुधाकर त्रिपाठी स्पर्श, निशिकांत त्रिपाठी निर्दोष, रघुवंश तिवारी, उमेश शुक्ला, ललित मोहन मिश्रा आदि ने कविताएं सुनाई। अध्यक्षता थम्मनलाल व संचालन ललित मोहन ने किया।