फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Mother Chandraghanta was worshipped in homes and templesMother Chandraghanta was worshipped in homes and temples

Pilibhit News: घरों और मंदिरों में मां चंद्रघंटा की हुई पूूजा

Sun, 06 Oct 2024 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Mother Chandraghanta was worshipped in homes and templesMother Chandraghanta was worshipped in homes and temples
पीलीभीत। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा-अर्चना की। मां चंद्रघंटा की पूजा कर श्रद्धालुओं ने मंगलकामना करते हुए शांति और समृद्धि का वर मांगा। घरों में पूजा करने के बाद श्रद्धालु मंदिर भी पहुंचे और मां की आराधना की।
विज्ञापन


मां चंद्रघंटा के सिर पर चंद्रमा और हाथों में घंटा होता है। असुरों से संग्राम में मां के इस स्वरूप ने घंटे की नाद से ही अनेकानेक असुरों का वध कर दिया था। मां चंद्रघंटा शांति और कल्याण की प्रतीक हैं। श्रद्धालुओं ने सुबह को घरों में विधिवत पूजन किया और इसके बाद नवरात्र व्रत की कथा का पाठ किया। फिर दुर्गा चालीसा, दुर्गा सप्तशती का पाठ कर आरती की। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में भी माता के दर्शन किए। माता को चूड़ी, सिंदूर, चुनरी आदि शृंगार का सामान अर्पित किया। निरंजनकुंज में महा मातेश्वरी मंदिर में आरती और भजन कीर्तन किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed