फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   mosam

शीतलहर से हाल बेहाल, आज हो सकती है बूंदाबांदी

Tue, 21 Jan 2020 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 02:22 AM IST
विज्ञापन
mosam
पीलीभीत। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवा ने सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। शीतलहर और गलन से पूरे दिन हाल बेहाल रहा। मंगलवार को भी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने बादल छाए रहने और बूंदाबांदी होने के अलावा बर्फीली हवा चलने की भविष्यवाणी की है। हालांकि बुधवार से धूप खिलेगी और आसमान साफ रहने से गलन से कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सोमवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही बादल छाए रहे। पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। सात से दस किलोमीटर प्रति घंटे बर्फीली हवा चली। इससे शीतलहर और गलन ने सामान्य दिनचर्या अस्त व्यस्त कर दी। सर्दी अधिक होने से सड़कों पर सन्नाटा रहा। बाजार में लोग अलाव जलाकर या हीटर की आग का सहारा लेते दिखे। शाम को तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। इससे सर्दी का प्रकोप और बढ़ गया। लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि भूमध्य सागर में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। अगले 48 घंटों तक पहाड़ों और तराई क्षेत्र के मैदानी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। इस दौरान पश्चिमी दिशा से बर्फीली हवा चलेगी। बादल छाए रहेंगे। आंशिक तौर पर धूप निकल सकती है, लेकिन उसकी तीव्रता कम होगी। मंगलवार को बूंदाबांदी या हल्की मध्य बारिश के आसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed