फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   More than one lakh promises settled in National Lok Adalat

Pilibhit News: राष्ट्रीय लोक अदालत में एक लाख से ज्यादा वादाें का हुआ निस्तारण

Sun, 10 Dec 2023 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
More than one lakh promises settled in National Lok Adalat
लोक अदालत का दीप प्रजुलित कर उद्धघाटन करते जिला जज जितेंद्र कुमार सिन्हा । स्रोत - जिला वि​घिक 
10.35 करोड़ की धनराशि के हुए समझौते
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को 1,02,826 वादाें का निस्तारण किया गया। इसमें 10.35 करोड़ की धनराशि के समझौते हुए। लोक अदालत सुबह 10 से शाम चार बजे तक लगी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश जितेंद्र कुमार सिन्हा ने दीवानी न्यायालय परिसर में दीप प्रज्जवलित कर लोक अदालत का शुभारंभ किया। इसके बाद जिला जज ने अपर सत्र न्यायाधीश एवं नोडल अधिकारी गीता सिंह, पूर्ण कालिक सचिव सुनील कुमार, अपर सत्र न्यायाधीश चंद्र मोहन मिश्र, राकेश कुमार वशिष्ठ, डॉक्टर शिवा पांडेय सहित न्यायिक अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत के काउंटरों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

वादकारियों से मुलाकात कर समस्याओं के बाबत जानकारी ली व समाधान कराया। राष्ट्रीय लोक अदालत में संबंधित न्यायिक अधिकारियों ने दीवानी, वैवाहिक, पारिवारिक, राजस्व, बैंक लोन, मोटर वाहन दुर्घटना मुआवजा, वन, फौजदारी, चेक बाउंस के मामलों में समझौतों के आधार पर वादों का निस्तारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायालय परिसर में वादकारियों की पैरवी के लिए अधिवक्ता भी मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से अदालत में पुलिस फोर्स तैनात रहा। पूरनपुर तथा बीसलपुर न्यायालयों में भी लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न वादों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed