फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   More than one lakh answer sheets were evaluated in four days

Pilibhit News: चार दिन में एक लाख से अधिक उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन

Sat, 22 Mar 2025 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 22 Mar 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
More than one lakh answer sheets were evaluated in four days
पीलीभीत। यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य जारी है। चार दिन में दो मूल्यांकन केंद्रों पर 1,02,459 कॉपियों की जांच की गई। 605 परीक्षक और उप प्रधान परीक्षकों ने कॉपियों की जांच की। शनिवार को भी दोनों केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य किया गया।
विज्ञापन

जिले में 19 मार्च से बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य किया जा रहा है। ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में इंटर की 93,039 कॉपियों के मूल्यांकन की जिम्मेदारी 364 परीक्षकों को साैंपी गई है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 1,25,621 कॉपियों के मूल्यांकन के लिए 657 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

चार दिन बीतने के बाद शनिवार तक 1,02,459 कॉपियों की जांच की गई। ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में इंटर की 39,005 और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 63,454 कॉपियों की जांच की गई। 605 परीक्षक और उप प्रधान परीक्षकों ने कॉपियों की जांच की। शनिवार को ड्रमंड में 13,005 और बालिका इंटर कॉलेज में 17,270 कॉपियों की जांच की गई। जिले में दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर 2,18,660 काॅपियों की जांच होनी हैं। दो अप्रैल तक मूल्यांकन का कार्य चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed