{"_id":"639cb8a914e94b656b5b939b","slug":"more-than-46-thousand-candidates-will-give-the-up-board-exam-pilibhit-news-bly5070999192","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 46 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी देंगे यूपी बोर्ड की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 46 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी देंगे यूपी बोर्ड की परीक्षा
विज्ञापन
19 हजार छात्राओं समेत 24949 विद्यार्थी हाईस्कूल तो 21126 देंगे इंटरमीडिएट की परीक्षा
पीलीभीत। यूपी बोर्ड-2023 की परीक्षा की तैयारियां चल रही हैं। परीक्षा के लिए जनपद में 84 केंद्र प्रस्तावित हैं। इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 46075 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें 19 हजार छात्राएं शामिल हैं। केंद्रों को लेकर आई आपत्तियों का निस्तारण करने के साथ अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद से आदेश मिलने के बाद जनपद में बोर्ड परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। प्रस्तावित केंद्रों के अवलोकन के दौरान करीब 35 आपत्तियां भी दर्ज कराई गईं। कई केंद्रों पर क्षमता से अधिक परीक्षार्थी आवंटित करने के साथ दूरी की समस्या को लेकर केंद्र व्यवस्थापकों ने बदलाव की मांग की है। हालांकि इस पर नियमानुसार बैठक के बाद डीएम के अनुमोदन पर बदलाव किया जाएगा। इस बार जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 46075 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जिसमें 26820 छात्र के अलावा 19255 छात्राएं शामिल रहेंगी। वहीं हाईस्कूल की परीक्षा की बात करें तो 14169 छात्र और 10780 छात्राएं शामिल होंगी, जबकि इंटरमीडिएट में 12651 छात्र और 8475 छात्राएं शामिल होंगी।
पिछले साल की अपेक्षा इस बार 5907 परीक्षार्थी बढ़े
यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस बार जनपद में 5907 परीक्षार्थी बढ़ गए हैं। पिछले साल परीक्षार्थियों की संख्या 40168 थी, लेकिन इस बार संख्या बढ़कर 46075 पहुंच गई। हाईस्कूल में 3351 और इंटरमीडिएट में 2556 परीक्षार्थी बढ़े हैं। संख्या के मद्देनजर केंद्रों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
जिले में पिछले साल की अपेक्षा इस बार 5907 परीक्षार्थी बढ़े हैं। परीक्षा के मानकों को ध्यान में रखते हुए केंद्रों को व्यवस्थित कराया जा रहा है।
- गिरजेश कुमार चौधरी, जिला विद्यालय निरीक्षक