फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   More than 27 lakh saplings planted on the first day

वन महोत्सवः पहले दिन 27 लाख, 38 हजार, 300 लगाए गए पौधे

Wed, 06 Jul 2022 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
More than 27 lakh saplings planted on the first day
विधायकों के साथ पौधरोपण करते राज्यमंत्री असीम अरुण। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। वन महोत्सव अभियान के पहले दिन मंगलवार को 27 लाख, 38 हजार, 300 पौधे लगाए गए। अभियान का शुभारंभ राज्यमंत्री अरुण असीम, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पौधे रोपकर किया।
विज्ञापन

बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, डीएम पुलकित खरे, एसपी दिनेश कुमार पी ने कल्यानपुर नौगवां और पुलिस लाइन में पौधरोपण किया गया। मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी ने भी जिले में पहुंचकर कई गांवों में पौधरोपण किया।
विज्ञापन

उद्घाटन कार्यक्रम में राज्यमंत्री ने कहा कि पौधरोपण करने से पर्यावरण स्वच्छ रहता है। उन्होंने आम जनमानस से लगाए गए पौधों को संरक्षित करने को प्रेरित किया। मंडलायुक्त ने प्राथमिक विद्यालय कुकरीखेडा और ग्राम पंचायत भानपुर में महिलाओं और स्कूली बच्चों के साथ पौधरोपण किया। डीएम के निर्देशन में वृहद स्तर पौधरोपण किया। महाअभियान के तहत 27 विभागों लक्ष्य के अनुसार पैध लगाने की जिम्मेदारी दी गई। जियो टैगिंग, रोपित पौधों की देखभाल करने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर नगर पालिका ने गोशाला, चीनी मिल और एसआरएम इंटर कॉलेज परिसर में 2200 पौधे लगाए। विधायक विवेक वर्मा ने एसआरएम इंटर कॉलेज में पौधा लगाया। अधिशासी अधिकारी वंदना शर्मा, अकरम खान, वीरेंद्र विक्रम सिंह, अंकित वर्मा, आलम खान मौजूद रहे। गांव चौसरा में ग्राम प्रधान मुन्नी देवी और सचिव सुरेश वर्मा और ब्लॉक कार्यालय के मनरेगा प्रभारी अभिनय अविनाश तिवारी ने पौधरोपण किया। दियोरिया कोतवाली परिसर में रेंजर बीके गुप्ता, कोतवाल एमएम चतुर्वेदी ने स्टाफ के साथ पौधरोपण किया।
कलीनगर। नगर पंचायत के अलावा जमुनिया गांव स्थित साधन सहकारी समिति के गोदाम में जिला सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक वीर विक्रम सिंह ने पौधारोपण किया। ब्रह्मपाल यादव मौजूद रहे। माधोटांडा स्थित सीएचसी में डॉ. छात्रपाल के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। थाना परिसर में इंस्पेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह की मौजूदगी में पौधारोपण किया गया। पिपरिया में ग्राम प्रधान ललित कुमार और चौकी इंचार्ज विशेष कुमार ने पौधारोपण किया।
बरखेड़ा। भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश कुमार गंगवार ने समर्थकों के साथ ग्राम पंचायत गाजीपुर कुंडा समेत कई स्थानों पर पौधरोपण किया। कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा अनवर अली ने बताया कि विकास खंड की 85 ग्राम पंचायतों में तीन दिन में दो लाख 30 हजार पौधा रोपित करने का लक्ष्य है। पहले दिन एक लाख 63 हजार 970 पौधे लगाए गए। एसओ उदयवीर सिंह ने थाना परिसर में स्टाफ के साथ पौधरोपण किया।
अमरिया। तहसील परिसर में एसडीएम संदीप यादव, ब्लाक प्रमुख निशान सिंह, तहसीलदार अशोक गुप्ता और नायब तहसीलदार ऋषि कुमार दीक्षित ने पौधेरोपण किया। एसडीएम ने बताया कि तहसील क्षेत्र में 31500 पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है।
बिलसंडा। विधायक विवेक वर्मा ने ग्राम पंचायत ईंटगांव में पौधारोपण किया। कई अन्य स्थानों पर भी विधायक ने समर्थकों के साथ पौधरोपण किया। एसअे अचल कुमार ने स्टाफ के साथ थाना परिसर में पौधरोपण किया। धीरज शर्मा, विक्रम नरेश जायसवाल, वीकेश जायसवाल, सुमित गुप्ता, गौरव शुक्ला, सौरभ शुक्ला मौजूद रहे।

38 लाख, 34 हजार, 100 का मिला लक्ष्य
वृहद स्तर पर आयोजित जनपद के निर्धारित 38 लाख 34 हजार 100 के लक्ष्य मिला है। पहले दिन लगभग 27 लाख 38 हजार 300 पौधों का रोपण किया गया। छह जुलाई को दो लाख 73 हजार 950 पौधे सात जुलाई को दो लाख 73 हजार 950 पौधा का रोपण और दिनांक 15 अगस्त को पांच लाख 47 हजार 900 पौधों को रोपण किया जाएगा।

पौधरोपण करतीं मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी।

पौधरोपण करतीं मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी।- फोटो : PILIBHIT

पौधरोपण करते डीएम पुलकित खरे।

पौधरोपण करते डीएम पुलकित खरे।- फोटो : PILIBHIT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed