बीसलपुर। तहसील क्षेत्र के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को आयोजित हुए मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों में 200 से अधिक मरीजों की पहले जांच हुई और बाद में उपचार किया गया। इस दौरान एक्स-रे का कोई बंदोबस्त नहीं होने से मरीजों को परेशान होना पड़ा।
ये मेले नगरीय, चुर्रासकतपुर, खांडेपुर, शिवपुरी नवदिया, जोगीठेर, बड़ा गांव, दियोरिया, ईंटगांव, दौलतपुर पट्टी, खमरिया पंडरी और सुहास आदि स्थानों पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में हुए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुए आयुष्मान भव मेले में डॉ. चंंदन सिंहा ने 52 मरीजों का परीक्षण किया। वरिष्ठ फार्मासिस्ट शशि भूषण राव ने मरीजों को दवाई दी।