{"_id":"5e7e2c508ebc3e76b14a3e53","slug":"moot-pilibhit-news-bly4009575135","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में कोटेदार ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में कोटेदार ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
न्यूरिया (पीलीभीत)। घर से बिना बताए निकले कोटेदार का शव गांव के बाहर तहमद के फंदे से आम के पेड़ पर लटका मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिवार वालों को दी, उन्होंने घटनास्थल पहुंच कर पुलिस को पुलिस बुलाया। परिजन ने पुलिस को बताया कि वे तीन दिन से परेशान होने की बात कह रहे थे, लेकिन परेशानी की वजह को लेकर वह भी अनभिज्ञता जताई। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
न्यूरिया थाना क्षेत्र के कल्लिया गांव निवासी कोटेदार 40 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र छोटेलाल शुक्रवार सुबह चार बजे सोकर उठे। इसके बाद परिवार वालों को बिना बताए घर से निकल गए। काफी देर बाद भी जब ओमप्रकाश घर नहीं लौटे तो परिवार वाले चिंतित हो गए। गांव में आसपास तलाश शुरू कर दी गई। इसी बीच गांव के बाहर एक बाग में आम के पेड़ पर ओमप्रकाश का शव तहमद के फंदे पर लटका मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव नीचे उतारा। मामला खुदकुशी का प्रतीत होने पर परिवार वालों से बातचीत की गई। पिता छोटेलाल ने बताया कि तीन दिन से ओमप्रकाश काफी परेशान था। वह अकेले में रोया करते थे। परिवार के लोगों के पूछने पर उसने हर बार टाल दिया और परेशानी की वजह नहीं बताई। परिवार ने परेशानी में ही खुदकुशी करने का अंदेशा जताया है। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, कोटेदार की मौत के बाद पत्नी सावित्री देवी समेत पूरा परिवार दुखी है। ग्रामीण और परिजन उसको ढाढंस बंधाने में जुटे रहे। इंस्पेक्टर खीम सिंह जलाल ने बताया कि खुदकुशी करने के पीछे की वजह परिवार वाले नहीं बता पा रहे हैं। मामले में किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई है।