{"_id":"5e42ea458ebc3ee5e44fbfbe","slug":"moot-pilibhit-news-bly395503825","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकले किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव यूकेलिप्टिस के पेड़ पर लोहे के तार के बने फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने शव उतारने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव निवासी 47 वर्षीय वीरेंद्र कुमार गंगवार पुत्र दुलीराम खेती करते थे। मंगलवार सुबह आठ बजे वीरेंद्र घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकले थे। दोपहर करीब एक बजे वीरेंद्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार वीरेंद्र का शव अपने ही खेत पर यूकेलिप्टिस के पेड़ पर लोहे के तार से लटका मिला। ग्रामीणों ने शव लटका देख उसको नीचे उतारा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। असम चौकी प्रभारी अचल कुमार पुलिस बल के साथ मौक पर गए। ग्रामीणों और परिजन से बातचीत कर जानकारी जुटाई। इसमें परिजन ने न तो कोई आशंका जताई, न ही खुदकुशी को लेकर वजह बता पाए। बेटे संजीव ने पोस्टमार्टम कराने की मांग की। इस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी राजेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। युवक के फंदा लगाकर जान देने की सूचना मिली थी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, ग्रामीण शव को नीचे उतार चुके थे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कानूनी कार्रवाई के लिए कोई तहरीर परिजन ने नहीं दी है। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट होने पर उसी आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।