{"_id":"64c94ec4af566b0bc80bc799","slug":"monopoly-should-be-closed-in-scout-guide-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-2000-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: स्काउट-गाइड में बंद किया जाए एकाधिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: स्काउट-गाइड में बंद किया जाए एकाधिकार
Tue, 01 Aug 2023 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 01 Aug 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। भारत स्काउट-गाइड में चल रहे एकाधिकारी के खिलाफ उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद ने मुख्यायुक्त को ज्ञापन सौंपा है। इसमें संस्था में हो रही मनमानी को रोकने और योग्य प्रशिक्षकों का चयन करने की मांग की गई है।
ज्ञापन में कहा गया है कि जनपद के माध्यमिक विद्यालयों के समस्त प्रधानाचार्य आजीवन सदस्य हैं, लेकिन न तो कभी उन्हें बैठक में बुलाया जाता है और न ही रैली के अवसर पर निमंत्रण दिया जाता है। केवल पैसा जमा कराने के लिए ही प्रधानाचार्यों से संपर्क किया जाता है। संस्था के आजीवन सदस्यों की कभी बैठक नहीं की जाती है।
प्रधानाचार्यों का कहना है कि संस्था के प्रचार-प्रसार के लिए आवश्यक है कि आम सभा, साधारण सभा की बैठक कर सभी सदस्यों के सुझाव लिए जाएं। इसके अलावा ज्ञापन में कहा गया है कि समाज में शिक्षा विभाग में ऐसे व्यक्ति अभी मौजूद हैं, जिन्होंने संस्था के लिए कार्य किया है। ऐसे अनुभवी व्यक्तियों की उपेक्षा कर कुछ व्यक्ति एकाधिकार करना चाहते हैं, जो संस्था के अधिकारी भी नहीं है। ज्ञापन देने वालों में प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी सहित अन्य कई पदाधिकारी मौजूद रहे।