फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Money being deposited in the accounts from the relatives of the prisoners in jail

अब जिला कारागार का बंदी रक्षक बताकर शुरू की ठगी

Sat, 01 Oct 2022 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 12:43 AM IST
सार

जेल में बंद बंदी की तबीयत खराब बताकर खाते में रुपये मंगवा लेता है। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी ने जांच शुरू करा दी है। प्रभारी जेल अधीक्षक संजय राय ने बताया कि कारागार की ओर से किसी भी अधिवक्ता को इस तरह से फोन नहीं कराया जाता।

विज्ञापन
Money being deposited in the accounts from the relatives of the prisoners in jail

विस्तार

बंदी रक्षक बन अधिवक्ताओं को फोन कर रहा ठग
विज्ञापन

शिकायत पर एसपी ने दिए जांच के आदेश
पीलीभीत। ठगों ने ठगी का अब एक और नायाब तरीका अपनाना शुरू कर दिया है। ठग खुद को जिला कारागार में बंदी रक्षक बताकर अधिवक्ताओं के पास फोन करता है। जेल में बंद बंदी की तबीयत खराब बताकर खाते में रुपये मंगवा लेता है। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी ने जांच शुरू करा दी है।
कई अधिवक्ताओं के पास एक ही मोबाइल नंबर से फोन आया। फोनकर्ता ने खुद को जिला कारागार का बंदी रक्षक बताया। कहा कि उनकी जेल में बंद बंदी की तबीयत ज्यादा खराब है। बंदी के परिजनों से अपने फोन पर बात कराने को कहता है। जिस पर अधिवक्ताओं ने संबंधित बंदियों के परिवार वालों को सूचना देकर मोबाइल नंबर दिया। जब परिवार वालों ने उस नंबर से बात की तो फोनकर्ता ने रुपये की डिमांड की। बताया जा रहा है कि कई लोगों ने झांसे में आकर मोबाइल नंबर पर ऑनलाइन गूगल पे समेत कई एप से भुगतान भी कर दिया। जब परिवार वाले जिला कारागार में बंदी का हालचाल लेने पहुंचे तो पता चला कि इस तरह का किसी ने फोन नहीं किया। इसकी सूचना उन्होंने अधिवक्ताओं को दी। अधिवक्ताओं ने एसपी से मिलकर पूरे प्रकरण से अवगत कराया और जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने एसओजी और साइबर सेल को जांच दी है।
विज्ञापन

फोन आए तो इस नंबर पर बताएं
ठगी का मामला जब जेल प्रशासन के संज्ञान में आया तो वहां खलबली मच गई। प्रभारी जेल अधीक्षक संजय राय ने बताया कि कारागार की ओर से किसी भी अधिवक्ता को इस तरह से फोन नहीं कराया जाता। अगर अब किसी के पास इस तरह का फोन आता है तो तत्काल जिला कारागार के फोन नंबर (05882-255360) पर सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed