फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Molestation victim's father lost one eye, doctors had to remove

छेड़खानी पीड़िता के पिता की एक आंख खराब, डॉक्टरों को निकालनी पड़ी

Sat, 21 May 2022 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Molestation victim's father lost one eye, doctors had to remove
गजरौला/पीलीभीत। आरोपी से समझौता न करने पर तेजाब हमले का शिकार हुए छेड़खानी पीड़िता के पिता की हालत नाजुक बनी हुई है। आपरेशन के बाद डॉक्टरों ने उनकी एक आंख निकाल दी है। दूसरी आंख से भी बहुत कम दिख रहा है। उनकी हालत नाजुक है। रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार चल रहा है। सुरक्षा के लिए मेडिकल कॉलेज और उसके गांव में पुलिस तैनात है। आरोपी जेल में है।
विज्ञापन

घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्य जुटा पुलिस चार्जशीट दाखिल करने की ओर बढ़ रही है। गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव में 23 मई को एक किशोरी के साथ छेड़खानी की गई थी। पुलिस ने पहले रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। जब परिवार अधिकारियों के पास गया तो छह मई को रिपोर्ट दर्ज की गई थी लेकिन आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया। पीड़िता आरोपी के खिलाफ नौ मई को अदालत में बयान देने वाली थी।
विज्ञापन

उससे पहले ही आठ मई की रात दो बजे छेड़खानी पीड़िता के माता-पिता पर तेजाब फेंक दिया गया। हमले में झुलसी मां ने 10 मई को दम तोड़ दिया था। पिता का उपचार रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। हालत गंभीर है। वह अभी ठीक से बोल भी नहीं पा रहे हैं। छेड़खानी पीड़िता के ताऊ ने बताया कि एक आंख डॉक्टरों ने निकाल दी है। दूसरी आंख से ठीक से दिखाई नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के सभी आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस साक्ष्य जुटा रही है। साक्ष्य के आधार पर ही कार्रवाई आगे बढ़ेगी।
- दिनेश कुमार पी. पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed