{"_id":"61ca016ebd0c8977302bae59","slug":"moics-will-be-responsible-for-blocks-where-second-dose-vaccines-are-less-pilibhit-news-bly470676379","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिन ब्लॉकों में दूसरी डोज के टीके कम लगे तो एमओआईसी होंगे जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिन ब्लॉकों में दूसरी डोज के टीके कम लगे तो एमओआईसी होंगे जिम्मेदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जिन ब्लॉकों में कोविड वैक्सीनेशन की दूसरी डोज कम रही होगी वहां के एमओआईसी जिम्मेदार होंगे। उन पर कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को डीएम की अध्यक्षता में हुई स्वास्थ्य समिति की बैठक में कोविड टीकाकरण पर जोर रहा। पहली डोज शत प्रतिशत कराने के साथ दूसरी का लक्ष्य भी पूरा करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि जिस विकासखंड में लक्ष्य के अनुरूप टीकाकरण नहीं किया गया होगा तो संबंधित एमओआईसी, नोडल अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को जिम्मेदार माना जाएगा। निजी अस्पतालों में डिलीवरी संबंधी सूचना उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। कहा कि कम सूचना देने वाले अस्पतालों को नोटिस जारी किए जाएं। संस्थागत प्रसव की समीक्षा के दौरान समस्त एमओआईसी को उप स्वास्थ्य केन्द्रों पर संस्थागत प्रसवों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ प्रशांत कुमार, सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा आदि अधिकारी मौजूद रहे।
वैक्सीनेशन में चौथे स्थान पर पहुंचा जिला
कोविड वैक्सीनेशन के मामले में जिला चौथे स्थान पर पहुंच गया है। सीएमओ ने बताया कि बीस लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। इसी सप्ताह वैक्सीनेशन सौ फीसदी हो जाएगा। उन्होंने बताया कि 15 से 18 साल की उम्र वालों का जल्द टीकाकरण शुरू किया जाएगा।