फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   MLA wrote letter for reorganization of Gomti Trust

Pilibhit News: गोमती ट्रस्ट के पुनर्गठन के लिए विधायक ने लिखा पत्र

Sun, 14 Jan 2024 11:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 11:25 AM IST
विज्ञापन
MLA wrote letter for reorganization of Gomti Trust
उद्गम स्थल के विकास में रुचि लेने वालों को शामिल करने पर जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कलीनगर। गोमती उद्गम स्थल के संचालन के लिए बनाई गई बाबा दुर्गानाथ सेवा ट्रस्ट के पुनर्गठन के लिए विधायक बाबूराम पासवान ने डीएम को पत्र लिखा है। जिसमें विकास को गति देने के उद्देश्य से रुचि लेने वाले सदस्यों को शामिल करने की बात कही गई है। डीएम ने ट्रस्ट के अध्यक्ष एसडीएम कलीनगर को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
गोमती नदी का उद्गम स्थल माधोटांडा में है। पूर्व में तत्कालीन डीएम अखिलेश मिश्रा ने उद्गम स्थल के विकास को गति देने के उद्देश्य से बाबा दुर्गानाथ सेवा ट्रस्ट का गठन किया था। इसमें डीएम को संरक्षक और कलीनगर एसडीएम को अध्यक्ष बनाया गया था।
विज्ञापन

गोमती सेवा में रुचि रखने वालों और संभ्रांत व्यक्तियों को ट्रस्ट का सदस्य बनाया गया था। इसके बाद उद्गम स्थल पर मंदिर निर्माण के साथ सुंदरीकरण के अन्य कार्य कराए गए। अब ट्रस्ट के पुनर्गठन के लिए विधायक बाबूराम पासवान ने डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें कहा गया है कि गोमती उद्गम स्थल के विकास के संबंध में जिन व्यक्तियों को ट्रस्ट में शामिल किया गया था, वे वर्ष 2018 में धारित पद स्थिति के अनुसार कार्य नहीं कर रहे है। सदस्यों का कार्यकाल तीन वर्ष रखा गया है, लेकिन कोविड व अन्य कारणों से ट्रस्ट का पुनर्गठन नहीं किया गया है।

उनका कहना है कि ऐसे में विधानसभा क्षेत्र के अनेक लोग ट्रस्ट के पुनर्गठन की मांग कर रहे हैं। जरूरी है कि इस दिशा में सकारात्मक पहल की जाए। एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने बताया कि पत्र मिला है। नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed