फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Miyapur team won by eight wickets due to Shad's batting.

Pilibhit News: शाद की बल्लेबाजी से मियांपुर की टीम आठ विकेट से जीती

Wed, 21 Jan 2026 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Miyapur team won by eight wickets due to Shad's batting.
टूर्नामेंट में मियांपुर क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी बल्लेबाजी करते हुए। स्रोत : आयोजक
राजा कप क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमी रहे मौजूद
विज्ञापन

न्यूरिया। राजा कॉलोनी स्थित संजय गांधी क्रिकेट मैदान पर चल रहे राजा कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के तीसरे दिन मंगलवार को मियांपुर क्रिकेट क्लब और टांडा क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला हुआ। मियांपुर के खिलाड़ी शाद की आक्रमक बल्लेबाजी से टीम ने आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

मुख्य अतिथि नरेश कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। टॉस जीतकर टांडा क्रिकेट क्लब के कप्तान श्याम विश्वास ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टांडा की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 8 विकेट खोकर 143 रन बनाए। टीम की ओर से वरुण ने 21 गेंदों पर 4 छक्के और 4 चौकों की मदद से नाबाद 44 रन की शानदार पारी खेली। हर्षित ने 38 रन का योगदान किया। मियांपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए कुलदीप, गौरव और राहुल ने दो-दो विकेट चटकाए। इसके उपरांत 144 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मियांपुर क्रिकेट क्लब की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र दो विकेट खोकर मुकाबला आठ विकेट से जीत लिया। मियांपुर की ओर से बल्लेबाज शाद ने 29 गेंदों में 6 छक्के और 3 चौकों की मदद से 65 रन की आक्रामक पारी खेली। चदिमल ने 24 रन का योगदान किया। उत्कृष्ट बल्लेबाजी के लिए शाद को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर मनोज राय, पंकज, उपानंद मिस्त्री, पार्थ, चंद्रशेखर, विवेक, प्रशांत, आलोक, सूरज, अंशु सहित टूर्नामेंट कमेटी के सदस्य एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed