{"_id":"671c0901c51bfca041051414","slug":"mission-shakti-when-introduced-to-the-family-someones-fear-was-dispelled-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-124635-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन शक्ति : परिवार से मिलवाया तो किसी का डर किया दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन शक्ति : परिवार से मिलवाया तो किसी का डर किया दूर
विज्ञापन
महिला संशक्तिकरण के तहत बेहतर कार्य करने वाली महिला पुलिस कर्मियों के साथ मौजूद एसपी अविनाश पा
पीलीभीत। महिला सशक्तीकरण के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान चरण- 5 के तहत सराहनीय कार्य करने वाली महिला पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। शुक्रवार को पुलिस लाइन में एसपी अविनाश पांडेय ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर कार्यों की सराहना की।
जिले भर में अभियान के तहत महिलाओं और छात्राओं को जरूरी जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए शिक्षण संस्थाओं के अलावा गली-मोहल्लों में भी महिला पुलिसकर्मियों की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान महिला पुलिस कर्मियों की ओर से सराहनीय कार्य भी किए जा रहे हैं।
इसमें एसआई अन्नु रानी ने बरखेड़ा क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया आईडी पर अपलोड करने की शिकायत पर आरोपी को पकड़कर वीडियो डिलीट करवाने के साथ आईडी को बैन कराया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई भी की गई।
विज्ञापन
इसके अलावा एसआई सोनी रजौरा और महिला आरक्षी प्राची शर्मा ने अमरिया क्षेत्र में परिजनों से नाराज होकर नहर में कूद रही एक महिला को बचाया और समझाकर परिवार से मिलवाया। वहीं महिला आरक्षी आशु और प्रभात ने भी सराहनीय कार्य किए। एक किशोरी को उसके परिजनों द्वारा स्कूल भेजना बंद कर दिया था। आरक्षी वंदना ने परिजनों को समझाकर स्कूल जाना शुरू कराया। ऐसी सभी आरक्षियों को एसपी ने पुरस्कृत किया।
इस दौरान सीओ उपासना पांडेय भी मौजूद रहीं।