{"_id":"6aee206837838c57f00beae4","slug":"missing-teenager-found-near-village-on-third-day-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-172815-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: तीसरे दिन गांव के पास मिली लापता किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: तीसरे दिन गांव के पास मिली लापता किशोरी
Sat, 07 Nov 2026 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
माधोटांडा। थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता हुई 13 वर्षीय किशोरी तीसरे दिन गांव के पास ही भूसे के ढेर में छिपी मिली। किशोरी के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। पूछताछ में किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह परिजनों के डर की वजह से घर से चली गई थी और पकड़े जाने के डर से भूसे के ढेर में छिप गई थी।
गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 13 वर्षीय बेटी तीन नवंबर की शाम करीब सात बजे अचानक लापता हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। इस पर उन्होंने किसी अज्ञात व्यक्ति के बहला-फुसलाकर बेटी को ले जाने की आशंका जताते हुए पांच नवंबर को माधोटांडा थाने में सूचना दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए किशोरी की तलाश शुरू की। तीसरे दिन किशोरी गांव के पास भूसे के ढेर में मिली। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने परिजनों के डर से घर छोड़ने और भूसे में छिपने की बात बताई। सीओ विधि भूषण मौर्य ने बताया कि मामले में थाना पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। संवाद