फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Missing girl's body found in a pond, murder alleged

Pilibhit News: लापता किशोरी का तालाब में मिला शव, हत्या का आरोप

Wed, 16 Oct 2024 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Missing girl's body found in a pond, murder alleged
पीलीभीत। चार दिन से लापता किशोरी का गांव के निकट ही तालाब से शव बरामद हुआ। परिजनों ने दो युवकों पर हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर सीओ समेत अफसरों ने मौके पर पहुंचकर स्थित को परखा और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में सुनगढ़ी पुलिस ने 12 अक्तूबर को अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की थी।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि वह दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। उसकी पत्नी व बच्चे घर पर ही रहते हैं। 11 अक्तूबर को उसकी 13 वर्षीय पुत्री शाम सात बजे घर से जाने के बाद लापता हो गई। पत्नी ने खोजबीन की, सुराग न मिलने पर उसे जानकारी दी गई। जिसपर वह दिल्ली से घर आया। पिता का कहना है कि उसकी पुत्री से गांव के युवक के अलावा गजरौला क्षेत्र का रहने वाला एक युवक भी बात करता था।
विज्ञापन

इस शक में वह युवकों के घर पहुंचा, लेकिन वहां पुत्री नहीं मिली। इसके बाद उसने सुनगढ़ी थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। कई युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया था। सोमवार रात गांव की सीमा में स्थित तालाब में किशोरी का शव बरामद हुआ। सूचना पर थाना पुलिस के अलावा सीओ दीपक चतुर्वेदी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने दोनों युवकों पर पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाया है।

मोबाइल घर छोड़ गई थी किशोरी
परिजनों का कहना है उक्त युवकों ने पुत्री को मोबाइल उपलब्ध कराया था। जिससे वह चोरी छिपे बातचीत किया करती थी। 11 अक्तूबर की शाम को पुत्री मोबाइल घर छोड़कर गई। उसके न मिलने के बाद खोजबीन करने पर घर से मोबाइल भी बरामद हुआ। जिसमें चार बजे तक पुत्री की उक्त युवकों से बात होने की बात भी सामने आई।


परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिसकी विवेचना जारी है। सोमवार रात गांव की सीमा में किशाेरी का शव बरामद हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- दीपक चतुर्वेदी, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed