फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Missing girl student and two boys found in Goa, Sungarhi police dispatched

Pilibhit News: लापता छात्रा व दो छात्र गोवा में मिले, सुनगढ़ी पुलिस रवाना

Wed, 21 Jan 2026 10:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 21 Jan 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Missing girl student and two boys found in Goa, Sungarhi police dispatched
पीलीभीत। सुनगढ़ी से लापता हुई छात्रा और दो छात्राें का आखिरकार सुराग लग गया है। तीनों गोवा में हैं। होटल में कमरा लेने के दौरान उनके नाबालिग होने का खुलासा हुआ। होटल प्रशासन ने नियमों के तहत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पूरे मामले की जानकारी सुनगढ़ी पुलिस तक पहुंची। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गोवा के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन

अलग-अलग इलाकों में रहने वाले हाईस्कूल के दो छात्र और कक्षा नौ में पढ़ने वाली एक छात्रा 29 दिसंबर को घर से निकलने के बाद से लापता थे। लापता छात्रों में से एक अपने घर से बाइक और दूसरा करीब पौने दो लाख रुपये लेकर गया था। शुरुआती जांच में ही यह स्पष्ट हो गया था कि तीनों एक साथ घर से निकले थे। इसके बाद से पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई थी। जनवरी के पहले सप्ताह में इनमें से एक छात्र की बाइक मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे लावारिस हालत में बरामद हुई थी। इसके बाद सुनगढ़ी पुलिस ने जांच और तेज कर दी थी। अलग-अलग राज्यों में टीमें लगाई गई थीं। सोमवार को तीनों गोवा पहुंचे और वहां एक होटल में कमरा लेने का प्रयास किया। होटल में आईडी जांच के दौरान तीनों के नाबालिग होने की बात सामने आई। होटल प्रशासन ने गोवा के कलंगुट पुलिस स्टेशन को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों से पूछताछ की। छात्रों ने खुद को पीलीभीत का निवासी बताया। इसके बाद कलंगुट पुलिस ने पीलीभीत पुलिस से संपर्क किया। तीनों के सुनगढ़ी क्षेत्र से लापता होने की जानकारी पर गोवा पुलिस ने उन्हें अपनी हिरासत में ले लिया और मामले की सूचना औपचारिक रूप से सुनगढ़ी पुलिस को दी गई। इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने बताया कि तीनों छात्र-छात्रा गोवा में सकुशल मिल गए हैं। स्थानीय पुलिस से समन्वय स्थापित कर लिया गया है और एक टीम गोवा के लिए रवाना कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed