फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   miscreants snatched the mobile phone by showing pistol after Pilibhit encounter

UP: 'हमारे तीन आदमी मारे गए... फोन दो कॉल करनी है', आतंकियों के एनकाउंटर के बाद पीलीभीत में हुई ये वारदात

Thu, 26 Dec 2024 11:03 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 26 Dec 2024 11:03 AM IST
सार

Pilibhit News: खालिस्तान समर्थक आतंकियों के एनकाउंटर के बाद पीलीभीत से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बुधवार रात बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर किसान से फोन छीन लिया। उनसे कहा कि हमारे तीन आदमी मारे गए हैं, बाकी बिछड़ गए हैं। उन्हें कॉल करनी है। 

विज्ञापन
miscreants snatched the mobile phone by showing pistol after Pilibhit encounter
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत जिले में बुधवार की रात मझारा-चंदोई मार्ग से घर लौट रहे बाइक सवार किसान को बुलेट से आए तीन युवकों ने आवाज देकर रोका। उनसे मोबाइल फोन मांगा। फोन न देने पर कनपटी पर पिस्टल रखकर बोले, हमारे तीन आदमी मारे गए हैं। बाकी बिछड़ गए हैं। हमें उनसे बात करनी है। इसके बाद फोन छीनकर फरार हो गए। इस सूचना के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। एसपी अविनाश पांडेय भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को परखा। किसान के पुत्र सुनगढ़ी थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


न्यूरिया क्षेत्र के मझारा फार्म निवासी ओमकार सिंह ने बताया कि बुधवार उनके पिता गुरनाम सिंह ट्यूबेल मोटर का सामान लेने के लिए पीलीभीत आए थे। इसके बाद वह मझोला-चंदोई मार्ग से घर लौट रहे थे। इस दौरान चंदोई और दहगला के बीच पीछे से बुलेट से आए तीन युवकों ने 'भाई साहब रुको...' की आवाज लगाई। इस पर उनके पिता ने बाइक रोक दी। तीनों बुलेट सवारों ने मुंह को छिपा रखा था। बाइक सवार युवक उतरा और पिता से मोबाइल फोन मांगने लगा। 
विज्ञापन


Pilibhit Encounter: होटल से निकलने के बाद 30 घंटे कहां रहे आतंकी? किससे मिले; इन सवालों के जवाब मिलने अभी बाकी
विज्ञापन
विज्ञापन


कनपटी पर रखी पिस्टल 
मोबाइल फोन देने से मना करने पर उक्त लोग जबरदस्ती करने लगे। किसान ने दो हजार रुपये देने की बात कही, इसपर उक्त युवक ने पिस्टल निकालकर कनपटी पर रख दी और बोले हमारे तीन आदमी मार दिए हैं। बाकी बिछड़ गए हैं। उन्हें हम लोगों को ढूंढना है, जरूरी बात करनी है। कहा कि तुम फ्रिक मत करो। इस्तेमाल करने के बाद मोबाइल फोन को फेंक देंगे। 

'देसी से छीनेंगे तो शोर मचेगा'
पीड़ित का कहना है कि उन्होंने उक्त बुलेट सवारों से कहा कि किसी और से मोबाइल फोन छीन लो, हमे जाने दो तो आरोपियों ने कहा कि देसी से छीनेंगे तो वह शोर मचा देंगे। तुम पंजाबी हो तो किसी से नहीं कहोगे। इसके बाद मोबाइल फोन छीनकर तीनों फरार हो गए। इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

मुठभेड़ में मारे गए थे तीन आतंकी 
पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में 23 दिसंबर की सुबह मुठभेड़ में खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के तीन आतंकी वरिंदर सिंह, गुरविंदर सिंह और जसनप्रीत सिंह मारे गए थे। आतंकियों के पास से दो मॉडीफाइड एके-47, दो विदेशी पिस्टल, काफी संख्या में कारतूस के अलावा तीन मोबाइल फोन भी मिले थे। तीनों आतंकी पंजाब के रहने वाले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed