{"_id":"676cc7f775f58527e30770aa","slug":"pilibhit-encounter-where-were-terrorists-for-30-hours-after-leaving-hotel-and-before-encounter-2024-12-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pilibhit Encounter: होटल से निकलने के बाद 30 घंटे कहां रहे आतंकी? किससे मिले; इन सवालों के जवाब मिलने अभी बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit Encounter: होटल से निकलने के बाद 30 घंटे कहां रहे आतंकी? किससे मिले; इन सवालों के जवाब मिलने अभी बाकी
Thu, 26 Dec 2024 09:23 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 26 Dec 2024 09:23 AM IST
सार
पीतीभीत के पूरनपुर में खालिस्तानी आतंकी रात भर ठहरने के बाद 21 दिसंबर की रात 9.40 बजे होटल से निकल गए। करीब 30 घंटे बाद अगले दिन 23 दिसंबर की सुबह लोकेशन के आधार पर पंजाब पुलिस ने पीलीभीत पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीनों को ढेर कर दिया था।
विज्ञापन
Pilibhit Encounter
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खालिस्तानी आतंकियों ने रणनीति के तहत पीलीभीत के पूरनपुर पहुंचकर मददगारों के जरिये होटल में पनाह ली। एक रात रुकने के बाद 21 दिसंबर की रात 9.40 बजे वे होटल हरजी से निकल गए। करीब 30 घंटे बाद 23 दिसंबर की सुबह 5:30 बजे मुठभेड़ में तीनों को ढेर कर दिया गया। अगले दिन 23 दिसंबर की सुबह 5:30 बजे मुठभेड़ में तीनों को ढेर कर दिया गया। होटल से निकलने के बाद करीब 30 घंटे तक आतंकी कहां रहे? किस-किससे मिले? किस स्थानीय मददगार के पास गए और कौन सी साजिश रची? इन सवालों के जवाब मिलने अभी बाकी हैं।
होटल हरजी में जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब की चौकी पर 18 दिसंबर को ग्रेनेड फेंकने की घटना को अंजाम दिया गया था। इसके बाद आतंकी वहां से भागकर पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में पहुंचे थे। करीब 800 किलोमीटर का सफर तय कर किया। इसके बाद आतंकी 20 दिसंबर की शाम करीब आठ बजे पूरनपुर के असम हाईवे मार्ग पर स्थित होटल हर जी में ठहरने पहुंचे। रात भर ठहरने के बाद तीनों आतंकी 21 दिसंबर की रात 9.40 बजे होटल से निकल गए।
सीसीटीवी में कैद आतंकी और अन्य
- फोटो : अमर उजाला
आतंकी इन घंटों में कहां गए?
करीब 30 घंटे बाद अगले दिन 23 दिसंबर की सुबह लोकेशन के आधार पर पंजाब पुलिस ने पीलीभीत पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीनों को ढेर कर दिया था। अब बुधवार को सामने आए फुटेज और रिकॉर्ड के बाद आतंकियों के होटल से करीब 30 घंटे पहले निकलने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। आतंकी इन घंटों में कहां गए? किससे मिले? कहां रुके? क्षेत्र में ही लोकेशन के आधार पर उन्हें ट्रेस किया गया। ऐसे में उनका स्थानीय स्तर पर मददगार होने की बात भी सामने आ रही है। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस, एनआईए और एटीएस की टीमें जांच पड़ताल में जुट गई हैं।

होटल में जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
दो घंटे तक खंगाला रिकॉर्ड
पुलिस ने करीब दो घंटे होटल में जांच-पड़ताल की। होटल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। मुख्य गेट से आतंकियों के होटल में दाखिल होने की फुटेज पुलिस के हाथ लगी। इनके साथ फुटेज में दो अन्य युवक भी नजर आए। माना जा रहा है कि ये दोनों ही आतंकियों के स्थानीय मददगार हैं, जिन्होंने तीनों को होटल में ठहराया।

होटल मे जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
होटल पर खाली हाथ पहुंचे तो सामान कहां रख आए आतंकी
बुधवार को सामने आई होटल की सीसीटीवी फुटेज में तीन आतंकियों समेत पांच लोग की गतिविधियां कैद हुई। आतंकियों के हाथ में कोई सामान आदि न होने पाया गया। ऐसे में सवाल उठता है कि नगर पहुंचने से पहले ही आतंकी किसी मददगार के यहां सामान रख आए।