फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   miscreants looted cash and jewellery from the house of a farmer leader in pilibhit

Pilibhit News: बदमाशों ने किसान नेता के घर बोला धावा, बुजुर्ग मां को बंधक बनाकर नकदी-जेवर लूटे

Fri, 22 Aug 2025 05:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 22 Aug 2025 05:30 PM IST
सार

पीलीभीत में शहर से सटे सुनगढ़ी क्षेत्र के नौगवा पकड़िया में बृहस्पतिवार रात बड़ी वारदात हुई। नकाबपोश बदमाशों ने किसान नेता के घर में घुसकर लूटपाट की। बताया गया कि चार बदमाशों ने किसान नेता की बुजुर्ग मां को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
miscreants looted cash and jewellery from the house of a farmer leader in pilibhit
कमरे में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के नौगवां पकड़िया गांव में बृहस्पतिवार रात नकाबपोश बदमाशों ने भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष यशपाल ठाकुर के घर पर धावा बोलकर नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना के दौरान बदमाशों ने घर में मौजूद बुजुर्ग मां को बंधक बनाकर लूटपाट को अंजाम दिया। सूचना पर एसपी समेत अफसर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

विज्ञापन


घटना के समय यशपाल ठाकुर घर पर मौजूद नहीं थे। घर में उनके पिता सुरेश सिंह, मां भगवानदेई, भाई दान सिंह और भाभी आमिनी मौजूद थे। प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि तड़के करीब चार बजे दो नकाबपोश बदमाश घर के सामने वाले हिस्से से अंदर दाखिल हुए। उन्होंने सबसे पहले उनकी मां भगवानदेई को बंधक बनाया और धमकाकर मुख्य दरवाजा खुलवाया। इसके बाद बाहर खड़े अन्य बदमाश भी घर में घुस आए। चार बदमाश बताए गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- अंधविश्वास में गई जान: युवक को लगा करंट, परिजनों ने अस्पताल ले जाने की बजाय मिट्टी में दबाया...मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

20 हजार रुपये और जेवर लूटे 
बदमाशों ने कमरों की तलाशी लेकर संदूक में रखे करीब 20 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। यही नहीं, उन्होंने बुजुर्ग मां के गले से सोने का लॉकेट और कानों के कुंडल भी उतरवा लिए। पीड़ित के अनुसार करीब आठ तोला जेवरात बदमाश ले गए। घटना की सूचना मिलते ही सुनगढ़ी इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जानकारी पर कुछ देर बाद एसपी अभिषेक यादव और सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मौके पर स्थिति को परखने के साथ घर के सदस्यों से जानकारी जुटाई। इस मामले में पीड़ित के भाई दान सिंह की ओर से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी की तहरीर दी गई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय का कहना है कि हर बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही खुलासा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed