फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Minister of State Sanjay Singh Gangwar taunted the Gandhi family

वार-पलटवार जारी है: भाजपा नेता ने गांधी परिवार पर कसा तंज, बोले- विरासत में गद्दी मिल सकती है बुद्धि नहीं

Sun, 30 Apr 2023 07:06 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 30 Apr 2023 07:06 PM IST
सार

बीते कई दिनों से पीलीभीत सांसद और राज्यमंत्री के बीच जुबानी जंग चल रही है। दोनों एक दूसरे का नाम लिए बगैर तंज कस रहे हैं।

विज्ञापन
Minister of State Sanjay Singh Gangwar taunted the Gandhi family
गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने रविवार को गांधी परिवार पर निशाना साधा है। वह मन की बात कार्यक्रम में गौरीशंकर मंदिर में गए थे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने पीलीभीत के सांसद के बारे में कहा कि मैं उनके पिता और दादी को नमन करता हूं। लेकिन जिनकी ताई जमानत पर हों, जीजा जमानत पर हो, तहेरा भाई जमानत पर हो, उन्हें यह बात बोलना शोभा नहीं देता। 

विज्ञापन

राज्यमंत्री ने उनकी मां के बारे में कोई भी टिप्पणी करने से साफ इनकार कर दिया। कहा कि सब जानते हैं कि मौलाना अब्दुल कलाम आजाद फंड में उनके नाम की भी चर्चा है। विरासत में गद्दी तो मिल सकती है, लेकिन बुद्धि नहीं। बस इतना ही कहूंगा। यहां बता दें कि बीते दिनों सांसद और राज्यमंत्री के बीच जुबानी जंग चल रही है। दोनों एक दूसरे का नाम लिए बगैर तंज कस रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद का वीडियो हुआ था वायरल
इससे पहले पीलीभीत सांसद का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह कहते हुए दिखाई पड़ रहे हैं, 'जो कभी हमारी चप्पल उठाने की औकात नहीं रखते थे, वे आज पांच-पांच गाड़ियों में चल रहे हैं। आधा शहर घेर रखा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed