{"_id":"58f3a3954f1c1b1b744709df","slug":"minister-of-state-inspection-of-flood-control-works","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री ने बाढ़ नियंत्रण कार्यों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री ने बाढ़ नियंत्रण कार्यों का किया निरीक्षण
Sun, 16 Apr 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sun, 16 Apr 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
राज्यमंत्री ने बाढ़ नियंत्रण कार्यों का किया निरीक्षण
Link Copied
बाढ़ एवं सिंचाई राज्यमंत्री स्वाति सिंह ने रविवार को ढकिया ताल्लुके महाराजपुर व रमनगरा क्षेत्र में कराए जा रहे बाढ़ नियंत्रण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिशासी अभियंता को बरसात से पूर्व कार्य पूरे कराने के निर्देश दिए। शारदा नदी पर रमनगरा व ढकिया ताल्लुके महाराजपुर में छह नंबर स्पर के डाउन स्ट्रीम में बाढ़ नियंत्रण कार्य कराए जा रहे हैं। रविवार को बाढ़ एवं सिंचाई राज्यमंत्री ने अधिकारियों के काफिले के साथ पहुंचकर निर्माण स्थल पर कराए जा रहे बाढ़ कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिशासी अभियंता मिन्हाज अहमद से मरम्मत कार्य व ठेकेदारों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिशासी अभियंता को पूरी गुणवत्ता से कार्य कराने के निर्दश दिए। राज्यमंत्री ने कहा कि साढ़े तीन करोड़ की लागत से कराए जा रहे कार्यों को 30 जून से पहले पूरा कर इसकी सूचना उन्हें भी दी जाए, ताकि कराए गए कार्यों की स्थिति की जानकारी हो सके। इस दौरान ग्रामीणों ने राज्यमंत्री से जियो बैग लगाकर मरम्मत कार्य कराने की मांग की। जिस पर बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता मिन्हाज अहमद ने राज्यमंत्री को बताया कि यहां पहले नदी में पानी के लेबल तक सीमेंट के बोरों में रेत भरकर ठोकर बनाई जा रही हैं और उसके ऊपर मार्जनल बांध तक जियो बैग में रेत भरकर लगाई जाएगी। साथ ही उन्होंने पूरी गुणवत्ता से कार्य कराने का आश्वासन दिया। रमनगरा के प्रधान प्रशांत साना, भूदेव दास, राजेश, बिल्लू राजभर ने राज्यमंत्री को ज्ञापन देकर रमनगरा बुझिया में स्पर बनवाने की मांग की। उनका कहना था कि यदि रमनगरा बुझिया में स्पर नहीं बनाए गए तो इस इलाके का अस्तित्व मिट जाएगा। इस पर राज्यमंत्री ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि यहां जियो बैग लगाए जाएंगे। इससे निश्चिचत ही कटान रुक जाएगा। कहा कि 30 जून से पहले कराए गए कार्यों की स्थिति देखी जाएगी। रमनगरा बुझिया के लिए अलग से प्रोजेक्ट के लिए शासन स्तर पर सिंचाई मंत्री व मुख्यमंत्री से बात की जाएगी। उन्होंने शारदा डैम का भी दौरा किया। उन्होंने बाइफरकेशन में अभियंताओं से नहरों के बारे में भी जानकारी की। इस मौके पर एसडीएम जेबी सिंह, तहसीलदार शेरबहादुर, शारदा सागर के अधिशासी अभियंता हरीशचंद्र यादव, सहायक अभियंता जय सिंह, धर्म घोष समेत दोनों विभागों के अभियंता मौजूद रहे। माधोटांडा से गुजरने पर लोगों ने राज्यमंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।