{"_id":"5e8b78a34f1cf62fb64c6726b7fcd668","slug":"minister-kalraj-mishra-case-hearing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र मामले में हुई सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र मामले में हुई सुनवाई
पीलीभीत।
Updated Tue, 16 Jun 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र और पूर्व भाजपा विधायक वीके गुप्ता पर
विज्ञापन
विचाराधीन आचार संहिता उल्लंघन मामले में मंगलवार को सीजेएम अहसान हुसैन की
अदालत में मुकदमा वापसी को लेकर सरकारी अर्जी पर सुनवाई हुई।
28 मार्च 2009 को केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र लोकसभा चुनाव के दौरान पीलीभीत आए थे। पुलिस का आरोप है कि उन्होंने पूर्व भाजपा विधायक वीके गुप्ता के साथ कचहरी पर बगैर अनुमति के सभा की। उन पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज हुआ। सरकार की ओर से अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने मुकदमा वापसी के लिए अर्जी दी है। बताते हैं कि अदालत अन्य कई मामलों की सुनवाई में व्यस्त रहा। इस कारण देर शाम तक यह पता नहीं लग सका कि मामले में अगला आदेश क्या हुआ है।