{"_id":"6841f2af42145bf5600828d9","slug":"mild-sunshine-and-humidity-made-one-feel-hot-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-137311-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: हल्की धूप और उमस ने गर्मी का कराया अहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: हल्की धूप और उमस ने गर्मी का कराया अहसास
Fri, 06 Jun 2025 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 06 Jun 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। पूर्व की अपेक्षा दो दिन से गर्मी से कुछ निजात मिली है। बृहस्पतिवार को भी दिन में हल्की धूप छाई रही। इससे उमस का एहसास बना रहा।
बृहस्पतिवार को सुबह से ही हल्की धूप छा गई थी। दिन में भी धूप में तेजी नहीं पड़ी। इससे लोगों ने पूर्व की अपेक्षा गर्मी से कुछ राहत महसूस की। शाम पांच बजे के बाद मौसम सामान्य हो गया। लोग घरों से बाहर घूमते हुए दिखाई दिए। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35.8 व न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 35.4 व न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री दर्ज किया गया था।