फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   migrant laborers protest in shelter home

शेल्टर होम में समय से खाना न मिलने पर प्रवासियों का हंगामा

Thu, 04 Jun 2020 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 02:35 AM IST
विज्ञापन
migrant laborers protest in shelter home
पीलीभीत। शहर के टनकपुर हाईवे पर बने वीरागंना अवंती बाई इंटर कॉलेज शेल्टर होम में समय से खाना न मिलने पर नेपाल से आए प्रवासियों ने मंगलवार दोपहर में जमकर हंगामा काटा। उनका आरोप था कि न तो उन्हें समय से खाना दिया जा रहा है, न ही ठीक से देखरेख हो रही है। ड्यूटी पर मौजूद लेखपाल और अन्य कर्मचारियों ने उन्हें शांत करते हुए खाने की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन

नेपाल से आए 67 प्रवासी मजदूरों को सोमवार को अवंती बाई इंटर कॉलेज में बनाए गए शेल्टर होम में ठहराया गया था। मंगलवार को 12 बजे मजदूर हंगामा करना शुरू कर दिया। आरोप था कि उन्हें शेल्टर होम में समय से खाना नहीं मिल रहा है। सोमवार रात में भी ठीक से खाना नहीं दिया गया। मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे उन्हें केवल चाय दी गई थी। उनके साथ 10 से अधिक बच्चे हैं, जो भूख से परेशान हो रहे थे। ड्यूटी पर मौजूद लेखपाल विकास वर्मा ने बताया कि खाना शेल्टर होम में ही तैयार कराया जा रहा है। खाना बनने में थोड़ी देर हो गई। फिलहाल सभी को समय से खाना दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed