फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Migrant laborers home quarantine

दूसरे राज्यों से आए 432 प्रवासी मजदूर जांच के बाद होम क्वारंटीन

Tue, 02 Jun 2020 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
Migrant laborers home quarantine
पूरनपुर। नगर के शेल्टर होम में क्वारंटीन 13 प्रवासी मजदूरों समेत 28 प्रवासी मजदूरों को सैंपलिंग के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया। दूसरी ओर दुबई से आए दो प्रवासी मजदूरों को माधोटांडा सीएचसी में रखा गया है। अन्य प्रदेशों से आए 430 प्रवासी मजदूरों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद 21 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के शेल्टर होम में क्वारंटीन किए गए नेपाल से आए आठ, लक्ष्य डिग्री कॉलेज के शेल्टर होम में पांच और दुबई से आए दो समेत 28 प्रवासी मजदूरों को सैंपलिंग के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया। इसके अलावा रूपैड़िया से नगर और गांवों में आए 348, महाराष्ट्र से चंदिया हजारा में आए एक, दिल्ली से गांव राहुलनगर में आए दो, राजस्थान से पूरनपुर देहात के मोहल्ला अहमदनगर और कलीनगर में आए 19, हिमाचल प्रदेश से मोहल्ला रजागंज ढका में आए 14, उत्तराखंड से रंपुरा ताल्लुके महाराजपुर में आए तीन समेत 430 प्रवासी मजदूरों को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जांच के बाद 21 दिन के लिए होम क्वारंटीन कर दिया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सीपी सिंह ने बताया कि प्रवासी मजदूरों को होम क्वारंटीन करते समय नोटिस दिया गया। उसे घर के मुख्य गेट के पास चस्पा करने को कहा गया है। नोटिस में घरों के बाहर न निकलने और परिवार के लोगों के संपर्क से दूर रहने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed