{"_id":"625f1b1cf625e36afc4db746","slug":"message-came-to-former-minister-of-state-i-kill-you-pilibhit-news-bly482059587","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व राज्यमंत्री को जाने से मारने की धमकी का भेजा टैक्स मैसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व राज्यमंत्री को जाने से मारने की धमकी का भेजा टैक्स मैसेज
विज्ञापन
हेमराज वर्मा, पूर्व मंत्री
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। सपा के कद्दावर नेता और पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा को अज्ञात व्यक्ति ने आई किल यू लिखकर मोबाइल फोन पर टैक्स्ट मेसेज भेजा है। पूर्व मंत्री ने इस पर खुद की जान को खतरा बताते हुए एसपी को अवगत कराया है।
न्यूरिया क्षेत्र के गांव टाह निवासी सपा के कद्दावर नेता और अखिलेश यादव की सरकार में राज्यमंत्री रहे हेमराज वर्मा ने एसपी को शिकायती पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि 19 अप्रैल को दोपहर एक बजकर तीन मिनट पर अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाइल पर मेसेज भेजा। इसमें आई किल यू लिखा हुआ था। इससे उनके लिए जान का खतरा बन गया है। वह 2007 में पीलीभीत विधानसभा, 2012, 2017 और 2022 में बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं। 2019 में पीलीभीत सीट से लोकसभा से सपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे। यह मेसेज उनके जीवन को क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से भेजा गया है। पत्र में मोबाइल नंबर की जांच कराने और मेसेज भेजने वाले आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की गई है। एसपी को अवगत कराए जाने के बाद सीओ ने जांच शुरू की है।
मामला मेरे संज्ञान में अभी नहीं है। मेरी पूर्व मंत्री से अभी वार्ता भी नहीं हो पाई है। फिर भी जांच कराई जाएगी। वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। - दिनेश कुमार पी, एसपी
विज्ञापन
मेरे शस्त्र लाइसेंस किसान आंदोलन के दौरान जिला प्रशासन ने निलंबित करके थाने में जमा कराए हैं। मेरे पास कोई सुरक्षाकर्मी भी नहीं है। ऐसे में यह मामला अति गंभीर है। जिस नंबर मेसेज आया था। उसके बारे में एसपी को व्हाट्स एप पर प्रार्थना पत्र भेजा है। इसके बाद सीओ का फोन आया था। सीओ ने पूछा है कि किससे दुश्मनी है। मैंने यही कहा है कि राजनीतिक व्यक्ति के समर्थक और विरोधी दोनों होते हैं। ऐसे में पुलिस सही अपराधी को ट्रेस करे। हेमराज वर्मा, पूर्व राज्यमंत्री