{"_id":"69c5844bc200175bbc071e68","slug":"mercury-again-reaches-close-to-32-degrees-possibility-of-rain-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-156239-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पारा फिर पहुंचा 32 डिग्री के करीब, बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पारा फिर पहुंचा 32 डिग्री के करीब, बारिश की संभावना
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में तापमान तेजी से फिर बढ़ रहा है। पिछले सप्ताह हुई बारिश के बाद इसमें गिरावट आई थी। मौसम विभाग की ओर से आसमान पर फिर बादल उमड़ने के साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
मार्च के पहले पखवाड़ा में अधिकतम तापमान 32.5 और न्यूनतम 20.2 डिग्री तक पहुंच गया था। धूप में तेजी के कारण दोपहर में लोगों का सड़कों पर निकलना मुश्किल होनेे लगा था। इसके बाद आसमान पर बादल उमड़े और साथ ही दो दिन तक रुक रुककर बारिश हुई।
इसके परिणाम स्वरूप अधिकतम तापमान गिरकर 22.6 और न्यूनतम 15 डिग्री के आसपास आ गया था। इससे लोगों को हल्की ठंड का अहसास होने लगा। बारिश थमने और बादल छंटने के बाद धूप में तेजी आने के साथ ही तापमान में फिर बढ़ोतरी होने लगी।
विज्ञापन
राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि जिले में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 17.7 एवं अधिकतम 31.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
डॉ. ढाका के अनुसार, अब फिर दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गए हैं। इनके प्रभाव से तराई में शुक्रवार को बादल उमड़ने के साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना है। 30 और 31 मार्च को फिर बादल उमड़ने के साथ ही बारिश होने का पूर्वानुमान है। संवाद