फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Merchants of Barkheda are now vocal on the issue of shops

Pilibhit News: दुकानों के मुद्दे पर अब बरखेड़ा के व्यापारी हुए मुखर

Sat, 05 Aug 2023 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 05 Aug 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Merchants of Barkheda are now vocal on the issue of shops
व्यापारियो से वार्ता करते विघायक स्वामी प्रवक्ता नंद । संवाद
पीलीभीत। बरखेड़ा में हाईवे के चौड़ीकरण की जद में आ रहीं दुकानों को बचाने के लिए अब वहां के व्यापारी भी मुखर होने लगे हैं। शुक्रवार को व्यापारी विधायक स्वामी प्रवक्तानंद से मिले। कहा, एनएचएआई जहां हाईवे फोरलेन करना चाहिए, वहां नहीं कर रहा है, बल्कि कस्बे में चौड़ा कर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा है।
विज्ञापन


व्यापारी कमलेश शर्मा ने बताया कि जिले में कहीं भी इतना चौड़ा फोरलेन नहीं बनाया जा रहा है। बजाज हिंदुस्तान शुगर मिल तथा नोबेल क्रशर पास-पास होने के कारण गन्ने के सीजन में वहां जबरदस्त जाम लगता है। किसी का ध्यान उस ओर नहीं है। जाम में स्कूली बच्चे राहगीरों के साथ-साथ एंबुलेंस भी घंटों जाम में फंसती हैं।
विज्ञापन

व्यापारियाें का कहना है कि जहां फोरलेन की आवश्यकता है, वहां नहीं बनाया जा रहा है। बरखेड़ा कस्बे में फोरलेन बनाकर व्यापारियों को उजाड़ने का कार्य किया जा रहा है। व्यापारियों का कहना है कि उन्हें सड़क चौड़ीकरण से कोई एतराज नहीं है। एनएच विभाग के द्वारा कहीं कम कही ज्यादा जमीन का अधिग्रहण कर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। विधायक ने एनएच के अधिकारियों से बात करने व लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री के समक्ष इस समस्या को रखने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed