फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Menaka will try to make six to 251 Poor girls married

मेनका छह को कराएंगी 251 गरीब कन्याओं की शादी

Sun, 29 Nov 2015 11:09 PM IST
plibhit
plibhit Updated Sun, 29 Nov 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन

हरियाणा के बनारसी दास गुप्ता फाउंडेशन के सहयोग से केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी छह दिसंबर को जिले में 251 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह कराएंगी। कार्यक्रम की सफलता को तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

विज्ञापन

मेनका गांधी के पीआरओ रंजीत कुमार ने बताया कि जिले में होने वाले सामूहिक विवाह के लिए पीलीभीत पूरनपुर रोड पर गोमती गुरुद्वारा स्थित खालसा इंटर कॉलेज को चुना गया है। विवाह समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी पहुंच कर वर-कन्याओं को आशीर्वाद देंगी। शादी के लिए वर एवं कन्या पक्षों का रजिस्ट्रेशन पिछले कई दिनों से चल रहा था। पंजीकरण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि आचार संहिता के चलते जिला प्रशासन से इसके लिए अनुमति पर वार्ता हो चुकी है। दूल्हा दुल्हन पक्ष को छह दिसंबर को सुबह आठ बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचना होगा। इसमें 251 जोड़ों की शादी के लिए 21 पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चार किया जाएगा।
विज्ञापन

बताया कि विवाह की रस्में कराने को 10 यज्ञकुंड बनवाए जा रहे हैं। शादी समारोह में वर एवं कन्या पक्ष को अपने साथ मात्र पांच-पांच लोगों को लाने की अनुमति रहेगी। इसके लिए विशेष पास जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम शाम तीन बजे तक चलेगा। इसमें दोपहर को 12 बजे वरमाला व फेरों की रस्म कराई जाएगी। शादी समारोह को सफल बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है। इसके लिए 150 व्यवस्थापकों को जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed