फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Meeting one hour, two hour feast lasted

बैठक एक घंटा, दावत चली दो घंटा

Sat, 10 Sep 2016 11:45 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 10 Sep 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
 गरीबों के उत्थान की योजनाओं को लेकर होने वाली बैठक के प्रति अधिकारी और जनप्रतिनिधि कितने संवेदनशील हैं, इसका नमूना शनिवार को विकास भवन में हुई बैठक में दिखा। महज घंटे भर की बैठक में प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें अनुमोदित कर दिया गया। हालांकि इसके बाद हुई दावत दो घंटे चली।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए शासन से जारी योजनाओं की समीक्षा और आगामी लक्ष्य पर चर्चा के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष आरती की अध्यक्षता में विकास भवन में शनिवार को बैठक का आयोजन किया गया। अपने ससुर विधायक पीतमराम के साथ पहुंची जिला पंचायत अध्यक्ष का सीडीओ और पीडी ने स्वागत किया। इसके बाद बैठक की कार्रवाई शुरू हुई। पीडी ने गत वर्ष की कार्य प्रगति पढ़कर सुनाई। इस पर विधायक ने अधूरे पड़े कार्यों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जल्द काम पूरा कराने के निर्देश दिए। इसके बाद वर्ष 2015-16 के लक्ष्य पर चर्चा हुई। इसमें 688 लोहिया आवास, 4950 इंदिरा आवास, एनआरएलएम के तहत 320 समूहों के गठन और डीआरडीए कर्मियों के वेतन स्वीकृत के प्रस्ताव चर्चा की औपचारिकता निभाकर अनुमोदित कर दिए गए। पूरी बैठक की कार्रवाई महज घंटेभर में निपटा दी गई। इसके बाद सभी को विकास भवन में ही दावत दी गई जो करीब दो घंटे तक चली। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------------
मुनिराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed