{"_id":"9825f065d01f2492aa5a5c088e69178b","slug":"meeting-hindi-news-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौष्टिक भोजन से ही दूर होगा कुपोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौष्टिक भोजन से ही दूर होगा कुपोषण
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Fri, 13 Feb 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली अप्रैल से लागू हो रहे खाद्य सुरक्षा अधिनियम की जानकारी देने के लिए बृहस्पतिवार को गांधी स्टेडियम में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिलापूर्ति अधिकारी रमन मिश्रा ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम की जानकारी देकर प्रधानों, कोटेदार, ग्राम पंचायत अधिकारियों से जिले में अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने की अपील की। उन्होंने बताया कि इस योजना से शहरी क्षेत्र में 65 और ग्रामीण क्षेत्र की 80 प्रतिशत जनता को इसमें शामिल किया जाना है। इसके लिए सभी गांव में 15 फरवरी तक सूचियां लगा दी जाएंगी। जिन लोगों के नाम इन सूचियों में नहीं है वह ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। तीन मार्च का अंतिम सूची तैयार कर शासन को भेजी जानी है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी राजकपूर ने राज्य पोषण मिशन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इसके अंतर्गत कुपोषण को दूर करने के लिए किशोरियों व गर्भवती महिलाओं को विटामिन व पोषाहार का किया जाएगा साथ ही जच्चा बच्चा की नियमित जांच की जाएगी। इसके लिए उन्होंने आंगनबाड़ी से नियमित कार्य करने के निर्देश दिए। शिविर में सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी, एडीएम आलोक कुमार सिंह सहित कई लोगों ने अपने विचार रखे। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, कोटेदार, ग्राम पंचायत अधिकारी, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।