फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   medical store Raid

बिना पंजीकरण मेडिकल स्टोर सीज, संचालक पर एफआईआर

Fri, 15 May 2020 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
medical store Raid
पीलीभीत/जहानाबाद। आईजीआरएस पोर्टल पर हुई शिकायत पर जांच करने पहुंचीं औषधि निरीक्षक ने एक मेडिकल स्टोर बिना पंजीकरण चलता पाया। वहां एक झोलाछाप भी इलाज करते पाया गया। औषधि निरीक्षक ने मेडिकल स्टोर सील कर उसके संचालक और झोलाछाप के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक बबिता रानी ने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल पर रम्पुरा मिश्र में बिना पंजीकरण एक मेडिकल स्टोर संचालित करने की शिकायत आई थी। गुरुवार को वहां पहुंचकर पवन मेडिकल स्टोर के संचालक से अभिलेख मांगे, मगर संचालक अभिलेख नहीं दिखा सका। उन्होंने बताया कि इसी मेडिकल स्टोर पर झोलाछाप हरिओम नाम का युवक मरीजों का इलाज कर रहा था। झोलाछाप के इलाज संबंधी उपकरणों को जब्त कर मेडिकल स्टोर सीज कर दिया गया। उन्होंने बताया कि बिना पंजीकरण मेडिकल स्टोर संचालित करने और बिना डिग्री इलाज करने में मेडिकल स्टोर संचालक पवन कुमार और शहर के मोहल्ला विनायक बिहार कालोनी निवासी झोलाछाप हरिओम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed