फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Medical kits provided to forest watchers and tiger friends

Pilibhit News: वन वाॅचरों और बाघ मित्रों को मुहैया कराई मेडिकल किट

Mon, 18 Nov 2024 11:00 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Medical kits provided to forest watchers and tiger friends
पीलीभीत टाइगर रिजर्व के मुस्तफाबाद गेस्टहाउस पर मेडिकल किट व वस्त्र के साथ खड़ी बाघ मित्र । स्र
पीलीभीत। पीटीआर के मुस्तफाबाद गेस्टहाउस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बाघ मित्रों और वन वाॅचरों को मेडिकल किट और वस्त्र बांटे गए। करीब एक घंटे तक चले कार्यक्रम के दौरान वन्यजीवों से संबंधित जरूरी जानकारी देकर जागरूक किया गया।
विज्ञापन

टाइगर, वाटर एंड लाइफ संस्था की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पीटीआर के डीएफओ मनीष सिंह की मौजूदगी में वन वाॅचरों और बाघ मित्रों को मेडिकल किट और साड़ियां बांटीं गई। इस दौरान वाॅचर और बाघ मित्रों की जिम्मेदारी पर चर्चा करने के साथ उनके कार्यों की सराहना की गई।
विज्ञापन

वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने पर जोर देने की बात भी कही गई। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि टाइगर, वाटर एंड लाइफ संस्था पीटीआर में काम करने वाले वाॅचरों और बाघ मित्रों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बाघ मित्रों की मासिक बैठक भी आयोजित की गई। जिसमें महोफ और बराही रेंज के बाघ मित्र शामिल हुए। इसमें वन और वन्यजीवों से संबंधित जरूरी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed