फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Maths questions were confusing and took more time to solve.

Pilibhit News: गणित के सवालों ने उलझाया, हल करने में लगा अधिक समय

Wed, 10 Jun 2026 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Maths questions were confusing and took more time to solve.
शहर के जीजीआईसी परीक्षा केंद्र से निकलते अभ्यार्थी। संवाद - फोटो : रामेश्वर दास
पीलीभीत। दूसरे दिन कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस भर्ती परीक्षा शहर के छह केंद्रों पर हुई। पुलिस भर्ती परीक्षा में पूछे गए सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझाया। वहीं, अन्य विषयों के सवाल काफी सरल आए। दोनों पालियों में कुल 4608 अभ्यर्थियों के सापेक्ष कुल 3658 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मंगलवार को शहर के छह परीक्षा केंद्र ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज, एसएन इंटर कॉलेज, राजकीय पॉलीटेक्निक, रामा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, उपाधि महाविद्यालय पर पुलिस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा हुई। सुबह सात बजे से ही बड़ी संख्या में हर केंद्र के बाहर परीक्षार्थी दिखाई पड़े। प्रत्येक पाली में 2304 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। प्रथम पाली में 2304 के स्थान पर 1813 अभ्यर्थी ही आए। इस पाली में 491 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली की परीक्षा का आयोजन सुबह दस बजे से 12 बजे तक किया गया। वहीं, दूसरी पाली में परीक्षा दोपहर तीन बजे से पांच बजे आयोजित की गई। इसमें कुल 2304 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 1845 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने आए। दूसरी पाली में 459 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस तरह 950 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन


--------
अन्य विषयों के सवाल रहे आसान
पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर काफी सरल आया है। गणित के सवालों ने कुछ उलझाया है। ऐसे में अन्य विषयों के सवालों के लिए समय काफी कम मिल पाया।- राजीव।
-----
रीजनिंंग के सवाल काफी जटिल थे। इसके चलते उन्हें हल करने में काफी समय लगा, लेकिन पेपर काफी अच्छा रहा। अधिकांश सवाल सिलेबस के ही आए थे।- संजय कुमार।

शहर के जीजीआईसी परीक्षा केंद्र से निकलते अभ्यार्थी। संवाद

शहर के जीजीआईसी परीक्षा केंद्र से निकलते अभ्यार्थी। संवाद- फोटो : रामेश्वर दास

शहर के जीजीआईसी परीक्षा केंद्र से निकलते अभ्यार्थी। संवाद

शहर के जीजीआईसी परीक्षा केंद्र से निकलते अभ्यार्थी। संवाद- फोटो : रामेश्वर दास

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed