फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Master Plan 2031 gets approval pilibhit development will gain momentum

Pilibhit News: शासन से महायोजना-2031 को मिली मंजूरी, शहर के विकास को मिलेगी रफ्तार

Sat, 06 Jul 2024 03:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 06 Jul 2024 03:27 PM IST
सार

पीलीभीत के महायोजना 2031 के तहत 2622 हेक्टेयर भूमि विनियमित क्षेत्र के लिए आरक्षित की गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि महायोजना लागू होने के बाद शहर के विकास को गति मिलेगी।

विज्ञापन
Master Plan 2031 gets approval pilibhit development will gain momentum
विकास भवन पीलीभीत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत की महायोजना 2031 को शासन से मंजूरी मिल गई है। अधिकारियों का दावा है कि शासन से मानचित्र आने के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा। महायोजना में 2622 हेक्टेयर भूमि विनियमित क्षेत्र के लिए आरक्षित की गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि महायोजना लागू होने के बाद शहर के विकास को गति मिलेगी।

विज्ञापन


महायोजना 2031 के संबंध में वर्ष 2022 में कवायद शुरू की गई थी। महायोजना में शहर समेत आसपास के 40 गांवों का जीआईएस आधारित सर्वे किया गया था। सर्वे के बाद सुझाव और आपत्तियां मांगी गईं। आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद भौतिक सत्यापन हुआ। अधिकारियों ने बैठक करने के बाद महायोजना-2031 को गत वर्ष अक्टूबर में शासन को भेजा गया था।
विज्ञापन


हालांकि, बाद में इस पर आपत्तियां लगती रहीं, मगर प्रशासनिक स्तर पर इन आपत्तियों का निस्तारण कर लिया गया। पिछले दिनों शासन स्तर पर प्रस्तुतीकरण किया गया था। अब अपर मुख्य सचिव नितिन रमेश गोकरण ने पीलीभीत महायोजना-2031 को मंजूरी दे दी है। अधिकारियों के मुताबिक शासन से मानचित्र आने के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

महायोजना के लागू होने से ऐसे होगा विकास
पीलीभीत। महायोजना 2.74 लाख आबादी को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इससे पहले यह वर्ष 2011 में 1557 हेक्टेयर भूमि विनियमित क्षेत्र के लिए आरक्षित की गई थी। बाद में इसका दायरा बढाते हुए वर्ष 2031 के लिए 2622 हेक्टेयर किया गया है। इसमें 49.5 प्रतिशत क्षेत्रफल आवासीय, व्यावसायिक के लिए 3.4 प्रतिशत, ग्रीन बेल्ट के लिए 15.6 प्रतिशत एवं यातायात परिवहन के 13.8 प्रतिशत क्षेत्रफल आरक्षित किया गया है।

ये होंगे काम
महायोजना 2031 लागू होने के बाद टनकपुर हाईवे से असम हाईवे को जोड़ने वाले टनकपुर बाईपास इलाके का समुचित विकास किया जाएगा। यहां नया बस स्टैंड, ट्रांसपोर्ट नगर आदि प्रस्तावित है। नई महायोजना में हाईवे के दोनों ओर 30 मीटर चौड़े ग्रीन बेल्ट के बाद 300 मीटर हाई फैसिलिटी जोन भी बनाए जाएंगे। इनमें दैनिक उपयोग की दुकानें, रिसॉर्ट, वे-साइड रेस्टोरेंट आदि खुल सकेंगे।

डीएम संजय कुमार सिंह ने बताया कि महायोजना-2031 को शासन ने स्वीकृति दे दी है। इससे पूर्व शासन स्तर पर महायोजना का प्रस्तुतीकरण हो चुका है। शासन से मानचित्र व अन्य अभिलेख प्राप्त होने के बाद महायोजना को लागू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed