{"_id":"69350f19d5648d2378008c20","slug":"massive-fire-broke-out-in-a-clothing-store-due-to-a-short-circuit-in-pilibhit-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शॉर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शॉर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का सामान जलकर राख
Sun, 07 Dec 2025 11:00 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 07 Dec 2025 11:00 AM IST
सार
पीलीभीत के बिलसंडा कस्बे के मुख्य बाजार में शनिवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रेडीमेड कपड़े की दुकान में आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
पानी की बौछार कर आग बुझाते दमकलकर्मी
- फोटो : संवाद
विस्तार
पीलीभीत के बिलसंडा कस्बे के मुख्य बाजार स्थित रेडीमेड कपड़े की दुकान में शनिवार रात शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जेसीबी से दुकान का शटर तोड़कर आग पर काबू पाया। आग से व्यापारी को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
बिलसंडा के मुख्य बाजार निवासी राकेश राठौर अपने घर से सामने दो मंजिला रेडीमेट कपड़ों की दुकान चलाते हैं। शनिवार की शाम रोज की तरह वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात करीब दो बजे दुकान में बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान से धुंआ और आग की लपटें देख रात्रि गश्त में मौजूद पुलिसकर्मियों ने आग लगने की सूचना दुकान मालिक और फॉयर बिग्रेड को दी।
विज्ञापन
सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड, पुलिस, नगर पंचायत कर्मचारी और आसपास के लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। दुकान के अंदर रखे रेडीमेड कपड़े जलकर राख हो गए। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दुकान मालिक के अनुसार 15 लाख का नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन